आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रुके कामों में तेजी लाने के लिए अच्छा दिन है। प्रॉपर्टी या लेनदेन संबंधी मामला किसी की मध्यस्थता से हल करने की कोशिश करें। निश्चित आपको सफलता मिलेगी। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें आराम और मस्ती के मूड में रहेंगे। इस कारण काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। लापरवाही की वजह काम को स्थगित रखना ज्यादा उचित है। किसी मित्र के घर गेट-टुगेदर में कोई बहस जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी। समय रहते उनका हल भी मिल जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। सरकारी मामलों में किसी भी ऑफिसर या कर्मचारी के साथ बहस में न उलझें। वरना कामों में रुकावट आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक माहौल मधुर और खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार देना भावनात्मक खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही से घुटनों व जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज काम की अधिकता रहेगी। पूरे मन और ऊर्जा से उन्हें पूरे कर लेंगे। निश्चित आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को पहचानें। इससे आप अपने भविष्य संबंधी निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अवांछित लोगों के साथ संपर्क में न रहें। आपके मान-सम्मान पर आंच सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों की खुशी के लिए आप अपने बजट से ज्यादा खर्च कर देंगे। पछताना भी पड़ सकता है। किसी खास मित्र से लेनदेन को लेकर मनमुटाव भी हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। सिर्फ प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में पेपर वर्क करते समय बहुत ध्यान रखें। मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदा होगा। स्टाफ की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सबको खुशी देगा। प्रेम प्रसंग में गलतफहमी से मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या हो तो नियमित जांच करवाएं। अपनी दवाई लेने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी वजह से स्ट्रेस बना हुआ है तो आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के बावजूद कुछ समय बड़े और अनुभवी लोगों के साथ जरूर बीताएं। आपको कई उत्तम जानकारियां हासिल होगी।
नेगेटिव- संपत्ति संबंधी गतिविधि बहुत ध्यान से करने की जरूरत है। किसी तरह की उधारी या लेनदेन करते समय लापरवाही हो सकती है। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था बेहतर रहेगी। वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण काम संपन्न होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रोजेक्ट बेहतर तरीके से करने की वजह से अधिकारियों के बीच सराहना होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं को डेटिंग पर जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। त्वचा संबंधी समस्या रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। अपनी व्यक्तिगत काम पूरे करने का उचित समय है। दौड़भाग ज्यादा रहेगी। सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बीताने से आप अपने अंदर उचित परिवर्तन भी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय खराब न करें। अपने कार्यों पर फोकस करें। पड़ोसियों के साथ चल रहे विवादित बातों को बढ़ावा देने से बचना होगा। इस समय किसी भी लेनदेन संबंधी कामों में पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- कोई उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में फोन या मीडिया के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जो बहुत लाभदायक रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी योजना बना रहे हैं उस पर और अधिक विचार-विमर्श करने की जरूरत है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें, वरना दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन न चलाएं। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। थोड़ी कोशिशों में ही अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसे सुलझाने के लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति में आपकी मध्यस्थता समस्या को सुलझाने में मदद कर सकती है। इस समय आर्थिक स्थिति में परेशानियां आएगी। तनाव न लें। जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी इसलिए धैर्य रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं इन्वेस्टमेंट करने की न सोचें। रिटेल से संबंधित कारोबार में कार्यभार कुछ हल्का रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- यह समय अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित करने के लिए बहुत अनुकूल है। पूरी तरह एकाग्र चित्त होकर अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान लगाएं। आपका गारिमामय भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ परिवार और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपना योगदान रखें। घर में किसी प्रकार की तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सकारात्मक रहने से उत्तम सूझबूझ की स्थिति बनेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कुछ विशेष परिवर्तन करने की भी आवश्यकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। किसी प्रकार की फूट पड़ सकती है। ऑफिशियल कार्यों में अपना उचित योगदान रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ कमी रहेगी। जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- बदहजमी तथा एसिडिटी जैसी समस्या से परेशान रहेंगे। जिसका मुख्य कारण अत्यधिक तनाव व चिंता लेना भी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बदलते परिवेश की वजह से कुछ नीतियां आपने बनाई है, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बीमा और निवेश संबंधी कार्यों में पैसा लगाना उत्तम रहेगा। असमंजस की स्थिति बनने पर घबराने की बजाय मनन चिंतन करें। जल्दी ही आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को जग जाहिर न करें। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर उचित रूपरेखा बनाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। हालांकि सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय आज गति पकड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। युवा व्यर्थ की मौजमस्ती में समय व्यर्थ न करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में असंतुलित खानपान लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- भाग्योदय वाला समय है। आपकी तरक्की का कोई द्वार खुल रहा है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। कुछ समय घर के वरिष्ठ लोगों के साथ भी बीताएं।
नेगेटिव- खुद को समय के अनुसार ढालना बहुत जरूरी है। आप अपनी जिद की वजह से ही अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय मेहनत अधिक जैसी स्थिति रहेगी। तनाव लेना समस्या का हल नहीं है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार होगा। अपने काम करने के जुनून को अधिक गति दें। इस समय फाइनेंस संबंधी कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा। बेहतरीन अनुभव मिलेंगे।
लव- परिवार के बीच किसी बात को लेकर अनबन रह सकती है। परिस्थितियों को आक्रोश की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- तनाव से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- महिलाओं के लिए बहुत अनुकूल दिन है। पारिवारिक और निजी गतिविधियों में सामंजस रखने में कामयाबी मिलेगी। नजदीकी व्यक्ति द्वारा बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- पारिवारिक सदस्य के नकारात्मक स्वभाव से टेंशन बनी रहेगी। इस समय वाणी और गुस्से पर काबू रखें। युवा वर्ग मौजमस्ती और दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर के अपने करियर के साथ लापरवाही न करें।
व्यवसाय- कारोबार में कॉम्पिटीशन की स्थिति बनेगी। कुछ परेशानियां आ सकती हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कामों में बेहतरीन ऑर्डर या डील होने की उम्मीद है। नौकरी के प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। मन मुताबिक स्थान परिवर्तन हो सकता है।
लव- पति-पत्नी बच्चों की किसी समस्याओं को गुस्से की वजह शांति से समझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और व्यस्त दिनचर्या से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। योगा और मेडिटेशन इसका बेहतरीन इलाज है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। कोई शुभ सूचना मिलने से वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक स्थल पर समय जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- मौजमस्ती में समय व्यतीत करने से आपके महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा किसी अनुभवी की मदद से मामले सुलझाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी देखरेख में काम निपटाने की कोशिश करें। कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऑफिशियल काम बिना दिक्कत के पूरे हो जाएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना उपजने दें।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर लापरवाही बिल्कुल न करें। तुरंत अच्छे डॉक्टर से इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए दिलचस्पी वाले कामों में समय बिताएं। धार्मिक और आध्यात्मिक लोगों के साथ समय बीताने से मानसिक सुकून मिलेगा। पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या दूर होगी।
नेगेटिव- कानूनी नियमों का गंभीरता से पालन करें। वाहन सावधानी से चलाएं। रिश्तेदारी से संबंधित अस्त व्यस्त मामले पहले की तरह ही रहेंगे, इसलिए धैर्य रखना उचित है। शेयर बाजार और तेजी-मंदी के कामों में ज्यादा पैसा इन्वेस्ट न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी। किसी तरह का रिस्क न लें। नुकसान होने की आशंका है। व्यवस्था बनाए रखने में कुछ चुनौतियां रहेंगी। सरकारी नौकरी में मन मुताबिक स्थान पर ट्रांसफर होने की खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच में छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आपसी सहयोग से उनको निपटा लें। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के प्रभाव की वजह से एलर्जी या खांसी-जुखाम की दिक्कत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज परिस्थितियां मनचाहे परिणाम देने वाली है। अपने कार्य करने की शैली और व्यवस्था में उचित परिवर्तन करने की कोशिश करें। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं आपकी सकारात्मक और संतुलित कार्यप्रणाली से काफी हद तक सुलझ जाएंगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें लापरवाही से लेनदेन करते समय नुकसान हो सकता है। इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी होना ही है। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी न होने दें। दूसरों के मामले में ज्यादा ध्यान न देकर अपने कामों के प्रति एकाग्र रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी काम को बहुत ध्यान से करने की जरूरत है। कुछ चुनौतियां रहेंगी। प्रतिस्पर्धा संबंधी मामलों में भी बहुत परेशानियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने डिपार्टमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण अधिकार मिलने से कार्य भार अधिक रहेगा।
लव- जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग आप पर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- गैस, एसिडिटी के कारण डायजेशन कमजोर हो सकता है। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9