

स्थान -डोईवाला
रिपोर्ट – रितिक अग्रवाल

तैयारी में जुटी मंदिर समिति


शिवरात्रि पर्व के अवसर पर डोईवाला के लच्छीवाला स्थित लच्छेश्वर महादेव शिव मंदिर मे भी मंदिर समिति की ओर से शिव भक्तों के लिए पूजा अर्चना की तैयारी की जा रही है।


जिससे कि मंदिर में आने वाले शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


मंदिर परिसर के बाहर समिति की ओर से मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। जिससे कि भोले बाबा की पूजा करने के साथ-साथ बच्चों व मंदिर में दर्शन के लिए आए लोगों का मनोरंजन भी हो सके। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए समिति द्वारा काउंटर की व्यवस्था की गई है।

समिति के अलावा पुलिस काउंटर की भी व्यवस्था की गई है। जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को शीघ्रता से सहायता पहुंचाई जा सके। इस दौरान मंदिर समति द्वारा शिव भक्तों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की गई है।


