

स्थान -रामनगर

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

रामनगर पुलिस का अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पिछले लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत रामनगर कोतवाली पुलिस अभी तक कई नशे के सौदागरों को जेल भेजने की कार्रवाई कर चुकी है।


अभियान के तहत शाम पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला ऊंटपडाव क्षेत्र में एक व्यक्ति घर के अंदर से गंजे की पुड़िया बेच रहा है


इसके बाद गठित पुलिस टीम की सूचना पर उक्त क्षेत्र में जाकर घेरा बंदी करते हुए एक घर के अंदर दबिश दी और मौके पर पुलिस ने नशे के एक सौदागर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने इसी क्षेत्र में रहने वाले मुजफ्फर अली उर्फ पारे को गिरफ्तार का घर के अंदर से 58 गांजे की पुडिया बरामदकी उन्होंने बताया कि आरोपी ₹200 प्रतिपुडिया गांजा बेचता था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।


