

स्थान– उधम सिंह नगर
रिपोर्टर– चेतन बत्रा
रुद्रपुर में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी एक बार फिर सामने आई है। रुद्रपुर मेयर चुनाव प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष सी पी शर्मा पर पार्षद के टिकटों को बेचने और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने के गंभीर आरोप लगाए है।
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने मोहन खेड़ा को मेयर प्रत्याशी घोषित किया था। पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी साफ दिखाई दी।मनमाने तरीके से पार्षदों के टिकट वितरित किए जाने के आरोप लगे।

मेयर का चुनाव भाजपा के विकास शर्मा ने करीब 10 हजार वोटों से जीता था ।चुनाव के बाद कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने पार्टी के कांग्रेस नगर अध्यक्ष सी पी शर्मा पर बड़े आरोप लगाए है।उन्होंने पार्टी अध्यक्ष शर्मा पर 25-25 हजार रुपए लेकर पार्षद प्रत्याशियों का टिकट बेचने और भाजपा के विकास शर्मा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है।

