


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक कामों में तालमेल बनाकर रखने से सभी काम व्यवस्थित होते जाएंगे। किसी योजना पर काम करने का उचित समय है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की फायदेमंद योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- लेनदेन करने पहले बहुत अच्छे से सोच विचार करें, नहीं तो कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठाएगा। ऐसे लोगों से दूर रहें। घरेलू खर्चों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। संतान की नकारात्मक बात का पता चलेगा। धैर्य से समाधान ढूंढने की कोशिश करें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम व्यवस्थित करने के लिए नई टेक्नोलॉजी की मदद लें। काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। समय बचेगा। बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों से व्यापारिक एग्रीमेंट न करें। धोखा हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन मधुर और प्रेम पूर्ण रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले की परेशानी होने से लापरवाही न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई कानूनी काम अटका हुआ है, तो दौड़-भाग के बाद सुलझ सकता है। बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। उस पर अमल करें। घर में मेहमानों के आने से खुशी रहेगी।
नेगेटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजर अंदाज करें। इनकम के साथ खर्चे ज्यादा बढ़ेंगे। बजट व्यवस्थित रखें। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। युवा मौजमस्ती में पड़कर अपने हाथ में आई उपलब्धि को लापरवाही से गंवा सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बदलाव करने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार जरूर कर लें। प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं, तो ये निर्णय लाभदायक रहेगा। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्य की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में छोटी सी गलतफहमी मनमुटाव का कारण बनेगी।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थिति से खुद को दूर रखें। इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लेकर घर के सदस्यों के साथ भी बांटे। इससे आप खुद के लिए भी समय निकाल पाएंगे और आपको सुकून मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान देंगे। टीचर्स की सराहना मिलेगी।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधों में किसी बात को लेकर दरार आ सकती है। बेहतर होगा विवाद में ना पड़ें। यात्रा का प्लान बनेगा, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए स्थगित कर दें, तो उत्तम रहेगा। युवाओं को करियर पर फोकस करने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। फायदा सामान्य होगा, लेकिन जल्दी ही स्थिति में बदलाव की संभावना है। सरकारी नौकरी वाले लोग सावधानी से काम करें। किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। अपने कामों में जीवनसाथी की सलाह लेना दोनों के संबंधों को मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- थकान और सुस्ती होने से अस्वस्थ महसूस करेंगे। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सकारात्मक दृष्टिकोण से फायदा मिलेगा। काम पूरे होंगे। धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। युवा अपने भविष्य के प्रति सजग रहेंगे।
नेगेटिव- सावधान रहने की जरूरत है। नजदीकी व्यक्ति आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। मान-हानि हो सकती है। सहयोगी के साथ विवादित स्थिति बनने पर सूझबूझ से समाधान निकालें। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई निर्णय लेने से पहले पारिवारिक सदस्यों के साथ सलाह-मशविरा करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। कर्मचारी और स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों की पदोन्नति होने की संभावना है।
लव- उपलब्धियों की वजह से परिवार के लोग खुशी महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से खुद का ध्यान रखना आवश्यक है। तनाव वाली परिस्थितियों को खुद पर हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर मे नजदीकी लोगों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा किसी समस्या का समाधान मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों या शांत वातावरण में समय बिताने से मन में सुकून रहेगा। व्यक्तित्व को निखारने का भी मौका मिलेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी संभलकर रहें। आलस और बहुत अधिक सोच-विचार करने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। आत्मविश्वास से तुरंत फैसले लेने की कोशिश करें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी से चर्चा न करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन समय रहते समाधान मिल जाएगा। नए कार्य या विस्तार संबंधी कोई योजना बनाते समय परिवार के साथ विचार-विमर्श करना जरूरी है। नौकरी में सहकर्मी ही आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।
लव- घर-परिवार और कारोबार के बीच तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध उजागर होने से मुश्किल में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम या बुखार की समस्या रहेगी। यह मौसमी बदलाव की वजह से ही है। इसलिए अपनी जीवन शैली व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियों बन रही हैं। इस समय का भरपूर उपयोग करें। पुरानी समस्या का निवारण होने से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद से खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल मजबूत रखें। महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज संभालकर रखें। चोरी होने या कोई चीज खोने की स्थिति बन रही है। विद्यार्थी मौजमस्ती में पड़कर पढ़ाई का नुकसान करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली को सीक्रेट रखें। आपके किए गए काम का क्रेडिट कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच राजनीति हो सकती है। बेहतर होगा कि सभी व्यवसायिक गतिविधियों पर नजर रखें। सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। निर्धारित लक्ष्य के लिए की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। फोन कॉल या संबंधी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। परिवार की मेहनत और कोशिशों से पारिवारिक योजना पर काम हो सकता है।
नेगेटिव- सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे लोगों को इधर-उधर की बातों में समय खराब नहीं करना है। लॉटरी, जुआ-सट्टा जैसे कार्यों में नुकसान की आशंका है। फिजूल खर्चे रहेंगे। किसी से उलझना आपके लिए मान-हानि की स्थिति पैदा कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अधिक फोकस रहने की जरूरत है। इससे आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से सुधार होगा। ऑफिस में नई कार्यप्रणाली की वजह से आपका कार्य आसान हो जाएगा। अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन प्रोग्राम बनेंगे। जिससे सभी सदस्यों के बीच खुशी, उमंग और आपसी सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण से विवाद हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर कमजोरी और सुस्ती रहेगी। काम के बीच आराम लेना भी अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- जल्दबाजी में कोई फैसला लेना पड़ सकता है। घबराएं नहीं, आपका फैसला उचित रहेगा। आपको अपने आसपास के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नजदीकी मित्र से मुलाकात सुखद और सुकूनदायी रहेगी।
नेगेटिव- जिम्मेदारियां आपको थका सकती हैं, लेकिन मेहनत और कार्य क्षमता बनाए रखें। फालतू कार्यों में समय नष्ट करके करियर के साथ खिलवाड़ न करें। माता-पिता या उनके समान किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद होने से मान-हानि हो सकती है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में अपने निर्णय सर्वोपरि रखें। दूसरों की बातों में आकर नुकसान होगा। बीमा और इनकम टैक्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। ऑफिस में प्रोजेक्ट समय पर पूरे करने की कोशिश करें। किसी प्रकार की इन्क्वायरी हो सकती है।
लव- पारिवारिक मामलों में किसी तरह का हस्तक्षेप न करें। तालमेल रखें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच छोटी सी बात को लेकर नाराजगी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नरमी रहेगी। लापरवाही न करके वर्तमान नियमों का अनुसरण करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। घर की मरम्मत या सुधार करवाने का योग है। किसी खास व्यक्ति के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। आप अपने आत्म विश्वास और योग्यता द्वारा संबंधों को मधुर बना लेंगे।
नेगेटिव- सहकर्मियों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रखें, क्योंकि बेवजह छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लेनदेन के मामलों में समझदारी से काम लें, वरना इससे आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। यात्रा करते समय सामान का ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। व्यवसायिक महिलाओं के लिए समय अनुकूल है, परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष से अधिक शेयर न करें। विदेश संबंधी व्यवसाय में शुभ अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में सहज तरीके से काम पूरे हो जाएंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। ध्यान रखें, एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में दिलचस्पी रखने से मान-हानि हो सकती है।
स्वास्थ्य- अच्छी सेहत के लिए खानपान और दिनचर्या से समझौता न करें। अत्यधिक तनाव और मेहनत से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपके चारों ओर का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में कोई सुधार की योजना बन रही है। संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर करने का उत्तम समय है।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है, वरना परेशानी बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद या वाहन को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा इससे संबंधी कोई निर्णय लेते समय पारिवारिक सदस्य से सलाह लें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। अधिकारियों से संबंध मजबूत रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर में व्यवस्थित और अनुशासित वातावरण रहेगा। शाम को कोई मनोरंजक प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- कब्ज व गैस की समस्या से पेट दर्द हो सकता है। देसी चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी नए कार्य को शुरू करने में रुकावट आ सकती है। डटकर मेहनत करें। आपकी जीत तय है। परिवार की सुख-शांति आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की योजनाएं बनाने में भी किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- वाहन या किसी पारिवारिक सदस्य की सेहत को लेकर आवश्यक खर्चे रहेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य के सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। इससे आप मुश्किलों से बच जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय की नई योजना पर काम करने का प्लान है, तो अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह-मशविरा करें। फिलहाल व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। धन लाभ के रास्ते तो बनेंगे, लेकिन धीमी गति से। ऑफिस में आपको प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी का घर में पूरा सहयोग रहेगा। लव पार्टनर्स को बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी और मौसमी परेशानियां रहेगी। सेहत संबंधी परेशानी को अनदेखा न करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- स्वास्थ्य में सुधार होने से नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आत्म विश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- विद्यार्थी नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी रखें। दूसरे के कामों में व्यस्त रहने के कारण खुद के महत्वपूर्ण कार्य नजरअंदाज हो सकते हैं। समय का उचित मैनेजमेंट करना जरूरी है।
व्यवसाय- कामकाज को लेकर मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि गुस्से और उत्तेजना के कारण कई बार काम बिगड़ सकते हैं। व्यापारिक सूचनाएं लीक हो सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें।
लव- व्यवसाय में व्यस्तता के कारण दांपत्य संबंधों का सुख नहीं ले पाएंगे। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार का नशा आपकी सेहत के लिए नुकसानदायी हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

