आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने संपर्क और मजबूत करने से सहायता मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का निवारण होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके विचारों और आत्मबल को अधिक मजबूत करेगा। मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय प्रैक्टिकल होना जरूरी है। भावना प्रधान होने से छोटी सी नकारात्मक बात भी आपको परेशान कर सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी क्लाइंट के साथ बड़ी डील होने की संभावना है। इस समय अपनी कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाएं। करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिलेगी। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों का काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी रखें। गलतफहमियों से दरार आ सकती है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और पीठ का दर्द परेशान करेगा। योग और व्यायाम करना न भूलें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ की स्थिति रहेगी। मेहनत के मनचाहे नतीजे परिणाम मिलने से थकान महसूस नहीं होगी। आय के साधनों में मजबूती आएगी। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों को लेकर परिवार के साथ योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- पड़ोसी या मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। फाइनेंस से संबंधित कुछ दिक्कत रहेगी। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालना बेहतर होगा।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ रुकावट रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य को आज टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों का दबाव रहेगा। जिसकी वजह से काम की अधिकता रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांति पूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें।
स्वास्थ्य- कफ की समस्या बढ़ने पर लापरवाही न करें। अपनी सुरक्षा खुद करें। मौसम के अनुकूल खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह के विचार दिमाग में आएंगे। उन पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। अपने संपर्क सूत्रों और मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। व्यक्तिगत समस्या का भी हल निकलेगा। आत्मविश्वास और धैर्य का सकारात्मक उपयोग करें।
नेगेटिव- लापरवाही और मौज मस्ती से अपना नुकसान करेंगे। कोई भी खास काम करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है।
व्यवसाय- मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। कोई इन्हें विफल करने का प्रयास कर सकता है। सरकारी काम में गलती होने से इन्क्वायरी होने की आशंका है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास रखना और सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थितियों का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। कुछ समय एकांत में या प्रकृति के करीब जरूर बीताएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मेहनत से काम में सफलता हासिल कर लेंगे। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले बड़े लोगों की राय जरूर लें। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदार और दोस्तों के लिए समय निकालेंगे। इससे रिश्ते मजबूत होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी आस्था बढ़ेगी।
नेगेटिव- नए संपर्क बनाते समय सावधानी रखें, वरना धोखा हो सकता है। बच्चों पर ज्यादा अंकुश न लगाएं। सहयोगात्मक व्यवहार रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान का ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। व्यवस्था बेहतर करने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल करेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत होगी।
स्वास्थ्य- थकान और नींद न आने की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। लंबे समय तक फायदा देने वाली योजना पर विचार चल रहा है, तो उस पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। कोई व्यक्तिगत विवाद है, तो कोशिश से संबंध सुधर जाएंगे। किसी दोस्त से मुलाकात से आपको कोई मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में अचानक कोई मुसीबत आ सकती है। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण सेविंग नहीं हो पाएगी।
व्यवसाय- व्यापार में नयापन लाने के लिए मीडिया, कंप्यूटर और इंटरनेट से जानकारी मिल सकती है। इससे अपनी उम्मीदों के अनुरूप बेहतर नतीजे सामने आएंगे। पार्टनरशिप के व्यवसाय में गलतफहमी या मनमुटाव हो सकते हैं।
लव- शादीशुदा लोगों के संबंधों में तालमेल रहेगा। इससे रिश्ते में मधुरता रहेगी। फालतू प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अत्यधिक तनाव हो सकता है। मौसमी परेशानी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खास काम को योजना बनाकर करने से सफलता मिलेगी। घर में दोस्त या मेहमान आ सकते हैं। अपनी सूझबूझ व बुद्धिमत्ता से कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- लोगों के साथ बातचीत करते समय संतुलित शब्दों का प्रयोग करें। कोई ऐसी बात मुंह से निकल सकती है, जिस से संबंध खराब होने की आशंका है। बेहतर होगा खुद को निजी कामों में ही व्यस्त रखें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ नया करने की प्लानिंग चल रही है, तो पहले उससे संबंधित पूरी रूपरेखा बना लें। खानपान से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी मे अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अपने व्यक्तिगत काम के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंध उजागर होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। प्राकृतिक चीजों को अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि राजनीतिक और सामाजिक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। परिवार से जुड़ी समस्या का भी समाधान मिल जाएगा। पढ़ाई व करियर से संबंधित गतिविधियों को गंभीरता से लेंगे।
नेगेटिव- मीडिया और नई टेक्नोलॉजी संबंधी जानकारियां हासिल करने पर ध्यान दें। समय अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव करना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। ननिहाल से संबंधों में मधुरता रखें।
व्यवसाय- इस समय कारोबार को लेकर मीडिया और मार्केटिंग संबंधी जानकारियां बढ़ाने की जरूरत है। व्यापार में एडवर्टाइजमेंट बढ़ाने से कार्यप्रणाली में सुधार होगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों को सावधानी से करें। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का तनाव रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी मित्र द्वारा कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है। युवाओं की दोस्ती में अधिक निकटता आएगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन से खुद को बचाएं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखे। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। निश्चित ही आपको कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का अनुभव और मार्गदर्शन रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की मैरिड लाइफ में अलगाव होने से चिंता रहेगी। गुस्से और कड़वी वाणी पर नियंत्रण रखें। युवा अपने करियर को लेकर ज्यादा फोकस रहें। कहीं से पैसा उधार लिया है तो उसे समय पर चुकाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी ज्यादातर काम फोन से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खाने की चीजों का बिजनेस है तो उसमें फायदा होने की संभावना है। किसी नए काम को लेकर कोशिश चल रही है, तो उसके अच्छे नतीजे और अनुभव मिलेंगे।
लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। परिवार के आपसी तालमेल और सहयोग से घर का माहौल सुखद रहेगा। दोस्तों की मित्रता गहरी होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिए सावधान रहना जरूरी है। परिवार में कोई सदस्य बीमार है, तो उनका अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे। कामकाज में नयापन या सुधार लाने पर विचार-विमर्श होगा। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटीशन में सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- कोई खास निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन लेना आपके लिए मददगार होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखे। अनजान व्यक्ति के हाथ में आपके कागज न जाने दें। जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदा हो सकता है। नए एग्रीमेंट भी मिलेंगे। कोई भी नया फैसला आज न लें। पार्टनरशिप में व्यवस्था को लेकर अनबन हो सकती है। नौकरी में प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपसी तालमेल से परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- सिरदर्द हो सकता है। ज्यादा भागदौड़ से थकान और कमजोरी हो सकती है। आराम करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने के लिए अच्छा समय है।
नेगेटिव- कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो बड़े लोगों के मार्गदर्शन में सुलझ सकता है। संबंध अच्छे हो सकते हैं। खास कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करें। इससे अच्छे नतीजे मिलेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम ज्यादा रहेगी। नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं। जो फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी। बुद्धिमत्ता और विवेक से परेशानियों का हल शांतिपूर्ण तरीके से निकाल लेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल और खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। आदतों और दिनचर्या में सुधार करने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज के सितारे आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर की सुख-सुविधा संबंधी गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे। उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- अपने आस-पास के लोगों के साथ संबंधों में मधुरता रखें। विचारों में टकराव हो सकता है। दूसरों की बुराइयों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर ध्यान दें। थोड़ा समय अध्यात्म में लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार में बड़े अधिकारियों और परिवार वालों की मदद मिलेगी। अपने कॉन्टैक्ट की मदद से काम पूर करेंगे। नौकरी में कागजी काम पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको सेहतमंद और एनर्जेटिक रखेगा। जोखिम न लें और वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव होगा। कई अच्छे मौके मिलेंगे। कुछ नया सीखने में समय बीतेगा। यही अनुभव आगे व्यावहारिक जीवन में आपके काम आएगा। सुखद दिन बीतेगा। युवाओं को अपने किसी प्रयास को लेकर सफलता मिलेगी। मन में नकारात्मकता बढ़े, तो कुछ समय प्रकृति के साथ और मेडिटेशन में बीताना आपको सुकून देगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कार्य में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में कोई खास डील होने की संभावना है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को फिलहाल स्थगित से रखकर कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। रुका हुआ इनकम सोर्स भी शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी से मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। अपने लव पार्टनर को उपहार जरूर दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नकारात्मक विचारों से आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5