आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- निजी कामों पर ज्यादा फोकस रखें। इससे कार्यों में आ रही रुकावट दूर होगी। कोशिश करने पर मनचाहा कार्य भी पूरा होगा। मेहनत ज्यादा होगी।
नेगेटिव- जल्दी परिणाम हासिल करने के चक्कर में रिस्क न लें। न ही किसी विवाद में पड़े। इससे मामला बढ़ सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। फालतू कामों से दूर रहें। मौज-मस्ती में समय और पैसा बर्बाद होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में निवेश संबंधी फैसले लेने से परहेज करें। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के कागजी कामों में जांच-पड़ताल करें। नेटवर्किंग से संबंधित बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे।।
स्वास्थ्य- घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उनकी देखभाल की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको अच्छे मौके देगी। सही समय पर सही फैसले लेंगे। कुछ समय एकांत या आत्म मनन में जरूर बीताएं। सुकून और शांति मिलेगी। आपको उलझें सवालों के जवाब मिलेंगे।
नेगेटिव- मन मुताबिक सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने दिखावा न करें। व्यक्तिगत मामलों में किसी का दखल न होने दें। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो समय बहुत अच्छा है। पूरी जानकारी हासिल कर लें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा समय न दें। कोई लाभ नहीं होगा। ऑफिस के सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। कार्य भी तय समय पर पूरे होते जाएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। संबंधों में अधिक मधुरता आएगी। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही न करें। उचित इलाज लें। समस्या बढ़ भी सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज पारिवारिक फरमाइश पूरी करने में दिन बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदी-बिक्री को स्थगित करके सुकून महसूस करेंगे। अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें।
नेगेटिव- संबंधियों के अचानक आने से महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती है। व्यवस्था बना कर रखना चुनौती रहेगी। नुकसान हो सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधान रहें।
व्यवसाय- कारोबार में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। हिसाब-किताब में सतर्क रहें। शिक्षा संस्थान और बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे लोगों का ट्रांसफर संभव है। सरकारी नौकरी में अत्यधिक कार्यभार रहेगा।
लव- पति-पत्नि के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में बदलने के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक इलाज लें। योग व्यायाम करना भी फायदेमंद होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कम्युनिकेशन में अपनी बात सही तरीके से रखना आपके लिए सम्मान दायक रहेगा। पिछली गलतियों से सबक लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने की कोशिश होगी। उचित आत्मविश्वास के साथ एक नई शुरुआत करेंगे।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपने विचारों में सहजता बनाकर रखें। गुस्सा और अहम से आपके काम बिगड़ सकते हैं। समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। फिजूलखर्ची से परहेज करें। बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी डील या एग्रीमेंट मिले, तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार न करें। उचित समय पर ही किए गए कामों के नतीजे अनुकूल होंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा।
लव- परिवार के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन में समय बीतेगा। संबंधों में गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तला-भुना और भारी खाना खाने से बचें। वर्तमान समय में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कई काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। बच्चे के जन्म की खबर मिलेगी।
नेगेटिव- घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में कठिनाइयां आ सकती हैं। महत्वपूर्ण निर्णय आज स्थगित रखें। व्यर्थ के कामों में समय खराब न करके अपनी व्यक्तिगत दिनचर्या को प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा दिए गए निर्णय उत्तम रहेंगे। थोड़ी बहुत परेशानियां आने के बावजूद गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। युवाओं को करियर संबंधी नया रास्ता मिलेगस। ऑफिस में सहयोगियों के साथ चल रहे विवाद का हल मिलेगा।
लव- घर में सुख-शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। अचानक पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। खुशी और नई ऊर्जा मिलेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। मेडिटेशन में कुछ समय जरूर बीताएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सुखद दिन बीतेगा। अपने काम में सफलता के लिए समर्पण रखना पड़ेगा। आपका शांत आचरण लोगों को आकर्षित करेगा। कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है, तो उत्तम समय है। उस पर गंभीरता से अमल करें।
नेगेटिव- युवा लोग किसी काम में असफलता मिलने पर हिम्मत न हारें। दोबारा कोशिश करें। रिश्तेदारी में पुरानी समस्या या विवाद दोबारा हो सकता है। आपसी बातचीत से समाधान मिल जाएंगे। गैरकानूनी कामों से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। नया काम शुरू करने से संबंधी योजनाएं बनेंगी। पूरी शिद्दत से कोशिश करते रहें। युवाओं को करियर से संबंधित ठोस कदम उठाने का मौका मिलेगा। नौकरी में चुनौतियां आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक व्यवस्था रखने में आपका उचित योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ गलतफहमी से मतभेद हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव से कमजोरी और जोड़ों में दर्द रहेगा। अपने आराम के लिए भी समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीताएं। इससे सुकून मिलेगा। तनाव मुक्त होकर अपने काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। रिश्तो में नजदीकी बढ़ेगी।
नेगेटिव- व्यक्तिगत बात को सार्वजनिक न करें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। बेहतर होगा ज्यादा मेल-मिलाप न रखते हुए अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। कानूनी नियमों का पालन करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही फोकस रहें। किसी भी नए काम को शुरू करने का रिस्क न लें। ना ही किसी पर विश्वास करें। ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत सहज रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी चल सकती है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार से थकान रहेगी। उचित आराम लें। मौसम के अनुकूल अपना आहार-व्यवहार रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा बाहरी गतिविधियों के बीच सामंजस्य रहेगा। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी मेहनत कामयाब होगी। सुकून पाने के लिए आध्यात्मिक कामों में समय बीताएं। धार्मिक आयोजन संबंधी विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन रहा है, तो सतर्क रहें, क्योंकि समय और पैसे का नुकसान हो सकता है। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। विद्यार्थी मेहनत के अनुरूप मन मुताबिक परिणाम न मिलने से निराश होंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल है। आर्थिक समस्या का भी समाधान मिलेगा। टीम वर्क से बेहतरीन सफलता मिल सकती है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं। ऑफिस में अपने काम मैनेज करने से आने वाले दिनों में फायदा होगा।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य रखेंगे। इससे घर की व्यवस्था उत्तम रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान से सुकून पाने के लिए किसी एकांत स्थल पर जरूर जाएं। मेडिटेशन करें और मौन रहे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- उत्तम समय है। समस्याओं का समाधान मिलेगा। रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। रिश्तेदारों के विवाद में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ की चर्चा होगी।
नेगेटिव- निवेश संबंधी मामलों में कोई फैसला ना लें। कोशिश कर रहे कामों में रुकावट आ सकती है। आपकी एकाग्रता में कमी होगी। दूसरों के मामले में बिन मांगी सलाह देना मान-हानि की वजह बनेगी। सुकून के लिए मेडिटेशन करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में लंबे समय से अटकी हुई डील फाइनल हो सकती हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। बेहतर होगा सब काम कार्य अपनी निगरानी में करवाएं। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- घर-परिवार में बिगड़े संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बन सकते हैं। जिसका बुरा असर भी होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से त्वचा संबंधी दिक्कतें आएंगी। घरेलू इलाज की बजाय डॉक्टर से संपर्क करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी कल्पना को साकार करने का दिन है। दिनभर व्यस्तता और थकान रहेगी, लेकिन बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो उस पर गंभीरता से विचार करें।
नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में आप फिजूल खर्चा कर सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी हो सकती है। आपके मनोबल में कमी आएगी। कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं को अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में फोकस रखें। नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में पैसा न लगाएं। नौकरीपेशा लोगों के कागजी कामों में गलती हो सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य- इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें। योगा और प्राणायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। सामाजिक गतिविधियों में उत्साह रहेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। गंभीर मुद्दों पर चिंता करने की बजाय शांति और धैर्य से जल्दी समाधान मिलेगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। रुकी हुई पेमेंट आसानी से वापस मिल जाएगी।
नेगेटिव- किसी से विवाद या मनमुटाव हो सकता है। अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ मंदी या नुकसान जैसी स्थिति बन सकती है। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। आपको उचित समाधान मिलेगा। आपको अपनी योग्यता और कार्यकुशलता से काम करना उचित परिणाम देगा। नौकरी में सकारात्मक माहौल और स्थायित्व बना रहेगा।
लव- जीवन साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या परेशान करेगी। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपना कोई सपना साकार करने का उत्तम समय है। आत्मविश्वास बनाए रखें। कोशिश करते रहें। प्रभावशाली लोगों के साथ लाभदायक संबंध बनेंगे। पड़ोसी के मामले में विवाद के सुलझने से रिश्तो में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता को फालतू कामों में खर्च न करें। आलस्य की वजह से भी काम अधूरे छोड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों से संबंधित कोई निर्णय आज स्थगित रखें, किसी तरह की गलती होने की भी आशंका है।
व्यवसाय- व्यापार में वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। इस समय व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में बड़ा ऑर्डर पाने में सफल रहेंगे। उचित मुनाफा भी मिलेगाा।
लव- परिवार वालों के साथ सामंजस्य और अनुशासन बना रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- उत्तम दिनचर्या और खानपान को अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8