आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर का महौल व्यवस्थित रखने में आपकी पूरी कोशिश होगी। घर में नई चीज की खरीदारी हो सकती है। बड़े लोगों के मार्गदर्शन से आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। परेशानियों का हल निकालने में आप सफल रहेंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक लोगों के साथ रहने से मान-हानि हो सकती है। स्वभाव में गुस्से से नुकसान हो सकता है। अपने इस स्वभाव को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें। आपके लिए बहुत अच्छा माहौल रहेगा।
व्यवसाय- कामकाज में सक्रिय और सावधान रहेंगे। मुश्किलों से बच जाएंगे। अपनी योग्यता से खास अनुबंध हासिल करेंगे। सरकारी कामों की रुकावटें दूर करने के लिए अधिकारियों से मदद मिलेगी। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- घर में शांति रहेगी। संबंधियों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। प्रेमी-प्रेमिका आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य रखेंगे।
स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- फायदेमंद दिन है। पेंडिंग काम समय पर पूरे कर लेंगे। इससे दूसरों के कामों में मदद कर पाएंगे। लाइफ स्टाइल को सुधारने की कोशिश सफल होगी। सकारात्मक और आशावादी रहेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई में ब्रेक लेकर पसंदीदा काम करेंगे।
नेगेटिव- कानूनी कार्यवाही करते समय अनुभवी से मदद लें। ट्रैफिक के नियमों में लापरवाही न करें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। बच्चों के विवाद में निष्पक्ष फैसला करें।
व्यवसाय- बिजनेस की योजनाएं किसी से शेयर करने से नुकसान होगा। बिजनेस में फाइनेंस संबंधी काम बहुत सावधानी से करें। नुकसान होने की स्थिति बनेगी। सरकारी नौकरी में छोटी सी बात पर विवाद होने की आशंका है।
लव- परिवार के मामलों में बाहरी इंसान का दखल न होने दें। प्रेम प्रसंग के मामले में भाग्य साथ नहीं देगा।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है। काम के साथ आराम भी करें। जंक फूड से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बनेगी। दिन की शुरुआत में महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। मन मुताबिक काम बनने से सुकून मिलेगा। अच्छे संपर्क बनेंगे। घर के किसी सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- घर के बड़े लोगों का सम्मान करें। आलस्य और तनाव लेने से बचें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। नकारात्मक परिस्थिति बनने पर तनाव लेने की बजाए शांति से समाधान ढूंढे।
व्यवसाय- बिजनेस में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। योजनाओं और काम करने के तरीके को सीक्रेट रखें। कोई व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में रुकावट रहेगी।
लव- शादीशुदा लोगों के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में संवेदनशील रहना जरूरी है।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के कारण थकान और कमजोरी रहेगी। खानपान और आराम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। जो काम बहुत समय से रुके हुए थे, वो थोड़ी सी कोशिश से पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। बड़े और समझदार इंसान की देखरेख में समय बीतेगा। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
नेगेटिव- फालतू गतिविधियों में समय खर्च होगा। योजनाएं बनाने के साथ उन पर काम करना भी जरूरी है। फाइनेंस संबंधी कामों में सावधानी रखें। किसी को पैसा चुकाना है तो उसमें बहुत कोशिश करनी होगी।
व्यवसाय- गंभीरता और संजीदगी से काम पूरे करें। नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। फाइनेंस संबंधी मामलों में में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। घर के बड़े लोगों से मदद मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक चीजों के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है। मौज-मस्ती में समय खराब हो सकता है।
स्वास्थ्य- खान-पान और डेली रूटीन में लापरवाही करने की वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपके कामों को नई दिशा मिलेगी। पुरानी परेशानियां दूर होंगी। परिवार की जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभा लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार आपके लिए वरदान हो सकता है।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता रखें। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं है। स्टूडेंट्स को अपने भविष्य संबंधी कामों में ज्यादा मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय सामान्य है। फाइनेंस संबंधी कामों में दिक्कतें आ सकती हैं। नए काम शुरू करने के लिए दिशा मिलेगी। सरकारी नौकरी वाले अपने काम ठीक से निपटा लेंगे। अधिकारियों के बीच उनकी तारीफ होगी।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी रहेगी।
स्वास्थ्य- बहुत काम करने का असर आपकी शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ा सकता है। प्राणायाम इसका सही समाधान है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मनचाहा काम पूरा हो जाने से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। किसी दोस्त या संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो अनुभवी की मदद से संबंध दोबारा अच्छे हो सकते हैं।
नेगेटिव- अपने काम व्यवस्थित रूप से पूरे करने के लिए खुद को व्यवस्थित रखें। उधार पैसा लिया है तो समय पर चुकाने की कोशिश करें। अपनी जीवन शैली में बदलाव लाकर मनचाहा फायदा उठा सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में अपनी हैसियत से ज्यादा निवेश न करें। कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है। प्रतिद्वंद्वियों के साथ फालतू मुद्दों पर बहसबाजी करने से बचें। नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
लव- परिवार में आपसी तालमेल से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। अपोजिट जेंडर वालों से व्यवहार करते समय दूरी रखें।
स्वास्थ्य- मौसम को लेकर लापरवाही करने से बीमार हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में चुनौतियां आ सकती हैं। समाधान भी मिल जाएगा। निवेश संबंधी योजना है, तो आपके लिए फायदेमंद होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। नजदीकी यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति बनने पर किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। कोई बुरी खबर मिलने से मन उदास हो सकता है। स्टूडेंट्स की लेट लतीफी की आदत से पढ़ाई का प्रेशर बढ़ सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई जानकारियां मिलेंगी। काम करने के तरीके में बदलाव होंगे। जल्दी ही इसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने से प्रसन्नता मिलेगी। पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव से परेशान हो सकते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत रखना होगा। सेहत में सुधार होने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से मदद लेना फायदेमंद रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक समस्या से राहत मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य रखना जरूरी है। गुस्से और ईगो से आपका मूड और अच्छा समय भी खराब हो सकता है। असमंजस की स्थिति में तनाव लेने की बजाय बड़े लोगों के साथ विचार-विमर्श करें। अपने व्यवहार को संयमित और संतुलित रखें।
व्यवसाय- बिजनेस की तरक्की के लिए बेहतर रणनीति बनाने की जरूरत है। किसी अनुभवी की सलाह फायदेमंद रहेगी। नया काम शुरू करने की बजाय मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से सीनियर लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं।
लव- आपसी विचार-विमर्श से दांपत्य जीवन की गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक रहने के लिए योगा और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सभी काम व्यवस्थित करेंगे। नौकरी और बिजनेस के कामों में तालमेल रखने में कामयाब रहेंगे। निवेश संबंधी मामलों पर भी ध्यान दें। आपका कोई व्यक्तिगत मामला किसी की मदद से हल हो सकता है।
नेगेटिव- दूसरों की बातों में न आएं। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। आपके वहम और जिद्दीपन से संबंध खराब हो सकते हैं। अपनी कमियों में सुधार लाएं। इस समय बढ़ते खर्चे आपकी चिंता को बढ़ा सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। लापरवाही या किसी गलती से ऑर्डर रुक सकता है। इससे नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा नया काम शुरू न करें। स्टाफ की सलाह पर गौर करें।
लव- शादीशुदा लोगों के संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी और मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या से परेशान हो सकते हैं। मेडिटेशन करें। तनाव वाली परिस्थितियों से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज खुशखबरी मिलती रहेगी, लेकिन दूसरों की सलाह आपको कंफ्यूज भी कर सकती है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का समय है। पूरे मन से अपने कामों के लिए समर्पित रहें।
नेगेटिव- बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। महिलाएं अपने आत्मसम्मान को बनाकर रखें। सोशल मीडिया में समय खराब हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम करना है, तो कागज अच्छे से चैक कर लें।
व्यवसाय- बिजनेस में दूसरों की बजाय अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। मार्केटिंग के कामों में टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। बच्चों के कामों से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। बेहतर होगा व्यवस्थित दिनचर्या रखें। नियमित दवाइयां लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी काबिलियत के दम पर ही किसी समस्या से बाहर निकला जा सकेगा। सामाजिक कामों में आपका योगदान रहेगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। विचारों के आदान-प्रदान से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- मामा पक्ष के साथ विवाद हो सकता है। संबंध मधुर रखने के लिए आपकी कोशिशें जरूरी हैं। पर्सनल लाइफ में किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। उन पर काबू पाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत ज्यादा और फायदा कम होने की स्थिति रहेगी। नया ऑर्डर या एग्रीमेंट होने के योग हैं। कोशिश करते रहें। ध्यान रखें, कि जानकारी के अभाव में दिक्कतें आ सकती हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के उलट कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- शादीशुदा लोगों के लिए सुखमय दिन रहेगा। घर में शांति और उचित व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- काम की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। थोड़ा वक्त अपने मन मुताबिक कामों में बीताएं। इससे आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज सामाजिक कामों में बहुत समय बीतेगा। लोगों से मुलाकात से संबंध मजबूत होंगे। निवेश संबंधी कामों में फायदा मिल सकता है। पारिवारिक और निजी कामों को प्राथमिकता देंगे।
नेगेटिव- ज्यादा जिम्मेदारी लेने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थका महसूस करेंगे। विवादित स्थितियों से दूर रहने की कोशिश करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने बच्चों को लेकर लापरवाही न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई योजना या काम शुरू कर सकते हैं। जल्दी ही उसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे। काबिलियत के दम पर आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए कोशिश करते रहेंगे।
लव- शादीशुदा लोगों के संबंध मधुर रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीददारी संबंधी काम बनने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- मानसिक सुकून के लिए योगा और मेडिटेशन में भी थोड़ा समय बीताएं। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3