




मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव
काम और आराम में संतुलन रखने पर आसानी से सफलता मिल सकती है। फाइनेंस संबंधी दिक्कतों के कारण जो काम रुके थे, वो पूरे हो सकते हैं। बड़े लोगों के अनुभवों से सीखें। लेखन या कला से जुड़े हैं तो खुद को निखारने के लिए अच्छा समय है।
नेगेटिव
कानूनी कामों में उलझन आ सकती हैं, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से काम निपट जाएंगे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान खुद ही रखें। उनके खोने या चोरी होने की आशंका है। बेवजह तनाव लेना या गुस्सा करना ठीक नहीं है।
व्यवसाय
फूड इंडस्ट्री से जुड़े हुए बिजनेस मे फायदा होगा। भविष्य की योजनाओं पर काम करने की कोशिश कामयाब रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा न उलझें। उन्हें तुरंत निपटाने की कोशिश करें। ऑफिस में तय नियमों का पालन सख्ती से करना होगा।
लव
वैवाहिक संबंध में मधुरता बढ़ेगी। मनोरंजन और शॉपिंग के कामों में समय बीतेगा।
स्वास्थ्य
कब्ज और गैस्ट्रीक समस्या से राहत पाने के लिए अपने खान-पान को लेकर लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव
उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। समय का सही उपयोग होगा। खुद के व्यक्तित्व को भी बेहतर बनाने की कोशिश होगी। नजदीकी संबंधियों से विचार-विमर्श होने से समस्याएं सुलझेंगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं।
नेगेटिव
किसी पर विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लें। आपके साथ धोखा होने की भी आशंका है। दूसरों की मदद भी अपनी क्षमता के अनुसार करें। प्रिय मित्र से जुड़ी बुरी खबर मिलने से परेशान रहेंगे।
व्यवसाय
कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक तरीके से काम बनते जाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ का भी पूरा सहयोग मिलेगा। नए काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। परंतु रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा और विश्वास ना करें।
लव
घर-परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा।
स्वास्थ्य
वर्तमान वातावरण की वजह से फंगस या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव
आज छोटी खुशियां आपको खुश रखेंगी। खास लोगों से मुलाकात होगी। कुछ दिनों से चल रहे बिजी शेड्यूल से सुकून और राहत पाने की कोशिश करेंगे। मनचाहे कामों में समय बीताएंगे। भाइयों से मोरल सपोर्ट मिलेगा।
नेगेटिव
परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। घर के लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। कोई उपलब्धि सामने आए, तो उसे हासिल करने में देरी होगी। इससे नुकसान होने की आशंका ज्यादा रहेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस नहीं हो पाएंगे।
व्यवसाय
कारोबार में मेहनत ज्यादा होगी और फायदा कम मिल पाएगा। फाइनेंस संबंधी कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी में अच्छी डील हो सकती है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है।
लव
परिवार में व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश होंगी। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य
सेहत ठीक रहेगी, लेकिन जोखिम भरे कामों से दूरी रखें। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3



कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव
हर काम समय पर पूरा करने से पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित रुका हुआ मामला किसी अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। रिश्तों की मजबूती बढ़ाने में विशेष योगदान रहेगा। धैर्य और संयम रखें। समस्याओं का समाधान है।
नेगेटिव
ध्यान रखें कि वाणी पर संयम न रहने से रिश्तों में तनाव और विवाद हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में योगदान दें। उनका ध्यान रखना आपके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
व्यवसाय
बिजनेस में किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए भी अनुकूल समय है। शेयर-बाजार या सट्टे जैसे कामों से दूर रहे। ज्यादा काम होने से नौकरीपेशा लोग अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
लव
दांपत्य संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी। अचानक पुराने दोस्त से मुलाकात होने से खुशी और नई ऊर्जा मिलेगी।
स्वास्थ्य
मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि जैसी समस्या रह सकती है। गर्मी और पसीने से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव
बड़े और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। समय रहते पुराने मतभेद और गलतफहमी सुलझा लेने से बड़ी समस्या से बच सकते हैं। प्रोफेशनल स्टडी के लिए कोशिश कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव
किसी की गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। बेहतर होगा खुद पर भरोसा रखें। किसी से भी मदद की उम्मीद न करें। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन बना रहेगा। थोड़ा समय बच्चों के साथ भी जरूर बीताएं।
व्यवसाय
बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए अधिक संघर्ष और मेहनत करने की जरूरत है। आप भी गंभीरता और संजीदगी से समस्याओं का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। सरकारी नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर समस्या हो सकती हैं।
लव
घर में आपसी तालमेल और अनुशासन का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य
गले से संबंधित इंफेक्शन को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं। लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव
व्यस्तत दिनचर्या रहेगी। काम भी ठीक तरह से पूरे होते जाएंगे। महिलाओं के लिए दिन खासतौर पर बहुत सुकून भरा रहेगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आकर्षित करेगा।
नेगेटिव
सबको खुश रखने की कोशिश में अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा अपनी क्षमता के अनुसार काम करें। अपनी चीजें खोने या रखकर भूलने की आशंका है। आज कहीं भी आने-जाने से परहेज रखें।
व्यवसाय
पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में चल रही गलतफहमी दूर होगी। बिजनेस के साथ नए कामों में भी आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंध न बिगड़ने दें। इसका नकारात्मक असर काम पर पड़ सकता है।
लव
परिवार के लिए समय निकालना घर के माहौल को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
स्वास्थ्य
इस समय थकान और तनाव महसूस होगा। थोड़ा समय मेडिटेशन में भी लगाएं। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव
बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। दोस्त के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो उसे ठीक करने के लिए आपकी कोशिशें कामयाब रहेंगी। घर में बच्चे के जन्म की खबर मिलने से खुशियों का माहौल रहेगा।
नेगेटिव
किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्याओं को सुलझाने में दिन का ज्यादातर समय लग जाएगा। इससे आपके निजी कामों में रुकावट आएंगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर सीरियस रहें।
व्यवसाय
बिजनेस करने वाले लोगों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। समय अनुसार सही फैसले ले पाएंगे। बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर आज फायदा कमाएंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी ऑफिस में किसी क्लाइंट के उलझन से मुसीबत हो सकती है।
लव
पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखेंगे। किसी प्रिय दोस्त के मुलाकात होने से खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य
मौजूदा मौसम में लापरवाही बिल्कुल न करें और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव
किसी काम के लिए की गई कोशिशों के अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं। दिल और दिमाग में बैलेंस बनाए रखने की जरूरत है। आपके अच्छे मैनेजमेंट से परिवार और बिजनेस में अच्छा तालमेल बना रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव
आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखना जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है। किसी भी अच्छे मौके को लापरवाही में गंवा सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपके मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है।
व्यवसाय
बिजनेस पार्टियों के साथ संबंधों को मजबूत करें। ये संबंध आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। युवाओं को लक्ष्य हासिल करने का अच्छा अनुभव मिलेगा।
लव
जीवन साथी की मदद से आपकी चिंताएं कम हो सकती है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात से सुकून और शांति मिलेगी।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें। न ही किसी तरह का रिस्क लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव
किसी भी काम में दूसरों से मदद की आशा न रखें। अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। आपको निश्चित फायदा होगा। वित्तीय मामलों को लेकर लिया फैसला फायदेमंद होगा। रुके काम पूरे होंगे। परिवार में तालमेल से आपकी समस्या हल हो सकती है।
नेगेटिव
उत्साह रखें, क्योंकि लापरवाही से मौका निकल सकता है। दोस्त या किसी संबंधी से विवाद की स्थिति बढ़ सकती है। सावधानी रखें। जिस समस्या से आप बचने की कोशिश कर रहे थे उसमें उलझ सकते हैं।
व्यवसाय
बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बिजनेस कॉम्पिटिशन में कड़ी मेहनत करनी होगी, हालांकि इनकम बढ़ेगी। महिलाएं कारोबार में बड़ा फैसला ले सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं हैं।
लव
दांपत्य जीवन मधुर और सुखमय बीतेगा। किसी दोस्त के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकी रहेंगी।
स्वास्थ्य
सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8



मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव
खुद को अपडेट रखने से व्यवस्थित रहेंगे। भरपूर आत्मविश्वास महसूस होगा। बड़े लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। किसी बच्चे के जन्म की अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।
नेगेटिव
अपनी दिनचर्या संबंधित उचित व्यवस्था बनानी पड़ेगी। दूसरों की बातों में न आकर अपने काम से मतलब रखें। विवाद और झगड़े की स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले स्थगित रखें। इस समय निजी कामों में खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय
बिजनेस के रुके काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। अपने बिजनेस की योजनाएं और काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें। कोई व्यक्ति आपकी मेहनत का क्रेडिट ले सकता है। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा।
लव
घर में खुशनुमा और सुकून भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर को उपहार देना उन्हें खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के प्रति नियमबद्ध रहना जरूरी है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से अपनी सुरक्षा कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव
आज सिर्फ अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए काम करें। अपनी प्रतिभा और काबिलियत निखारने के लिए अच्छा समय है। परिवार के कामों को व्यवस्थित करने में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव
अनुकूल नतीजे पाने के लिए समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें। फालतू कामों में बहुत खर्चा होने से मन परेशान रह सकता है। कोई भी निर्णय लेते समय दिल और दिमाग संतुलित रखें।
व्यवसाय
बिजनेस के लेनदेन में लापरवाही हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। मशीनरी से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। ऑफिशियल प्रोजेक्ट समय पर पूरा होने से राहत मिलेगी। ऑफिस में सम्मान जनक स्थिति रहेगी।
लव
जीवन साथी और परिवार वालों का सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य
पॉल्यूशन के कारण स्कीन इन्फेक्शन हो सकता है। दिनचर्या पूरी तरह से व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5


मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव
ग्रह स्थिति आपके भाग्य को प्रबल कर रही है। आपको अपने कामों में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। निवेश करने का प्लान है तो तुरंत फैसला लें। आपको फायदा होगा। पारिवारिक सदस्य की शादी संबंधी अच्छा ऑफर मिल सकता है।
नेगेटिव
परिवार या निजी मामलों को लेकर कुछ दिक्कतें रहेंगी। जल्दी ही समाधान मिल जाएगा। ध्यान रखें ससुराल के साथ लेनदेन के मामलों को लेकर रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें।
व्यवसाय
नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे। इस समय अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। फाइनेंस संबंधी काम सावधानी से करें। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा।
लव
पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद हो जाएगा। प्रेम संबंध आपकी मान-हानि का कारण भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य
यात्रा के दौरान अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें तथा समय पर दवाइयां लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7




