Haldwani News: पूर्व फौजी बना चेन स्नेचर, महिलाओं को बनाया निशाना; शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद शुरू की लूटपाट

Haldwani News: पूर्व फौजी बना चेन स्नेचर, महिलाओं को बनाया निशाना; शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद शुरू की लूटपाट

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक पूर्व फौजी ने शेयर मार्केट में पैसे डूबने के बाद महिलाओं के गले से चेन लूटने की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की स्कूटी और लूटी गई दो चेन बरामद की हैं।

  1. देश की सेवा करने के बाद एक्स-फौजी बना चेन स्नेचर
  2. शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद शुरू की लूटपाट

देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति हुए फौजी ने लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने मुखानी में दो महिलाओं के गले से चेन लूटी। शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद उसने लूटपाट शुरू की। हैरानी की बात ये है कि जिस स्कूटी से चेन स्नेचिंग की वह भी चोरी की है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना में शामिल तल्ली बमौरी अमरावती कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। भूपेंद्र मूलरूप से बंगापानी मुनस्यारी पिथौरागढ़ का रहने वाला है और वर्ष 2022 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुआ है।