वन विभाग से मुठभेड़ के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग से मुठभेड़ के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

स्थान रुद्रपुर उधम सिंह नगर

रिपोर्ट — अनुज शर्मा

बीते दिन 6 सितंबर को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के वन रेंज पीपलपड़ाव जंगल में गस्त के दौरान में लकड़ी तस्करों की वन रेंजरो के साथ हुई मुठभेड़ में बंद कर्मी घायल हो गए थे l इसके बाद आरोपियों की धड़पकड़ को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसओजी की 04 टीम गठित कर दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए बीते दिन 8 सितंबर को घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह की गिरफतार कर लिया था।

वही गुरुवार को घटनाक्रम को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने प्रैस वार्ता करते हुए बताया कि वन कर्मियों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी l

इसी क्रम में घटनाक्रम को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों में से दूसरे आरोपी को गिरफतार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बीते दिन 6 सितंबर को उसने 4 अन्य साथियों को पीपलपड़ाव जंगल में सागौन के पेड़ की तस्करी करने के लिए बुलाया था। लेकिन उसी दौरान वन विभाग की टीम मौक पर पहुंच गई। जिनसे बचने के लिए फायरिंग कर दी थी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा और 315 के 02 जिंदा कारतूस बरामद किए है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी हमलावरों पर पुलिस असंगठित अपराध के तहत कार्यवाही की जाएगी।