
स्थान= खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट= अशोक सरकार

ख़बर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां
उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य खटीमा पहुंचे।

जिसमें पदाधिकारीयो,जनप्रतिनिधियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। वहीं आम जन मानस की समस्याएं सनी गई। इस दौरान उन्होंने बताया की खटीमा नानक मत्ता तथा सितारगंज की मुख्य समस्याओं को सुना गया।

जिसमें ठेकेदार जो ठीक समय काम नहीं कर रहे हैं उनको आर्थिक दंड दिया जाए। इसके साथ साथ उनको अक्तूबर माह तक कार्य पूर्ण करने को लेकर चेतावनी दी। साथ ही सड़कों में गड्ढे बने है

उनको जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहीं है।उनको जल्द से जल्द भरने को कहा। वहीं रिपेयर का काम जो पीडब्ल्यूडी तथा नगर पालिका में किया जाना है उनको अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

