
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -ब्यूरो रिपोट

स्थान -हरिद्वार

बढ़ती भीड़ के चलते शासन स्तर से मिले निर्देश पर लिया गया है निर्णयI


जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने सीसीआर सभागार में टूर एंड ट्रैवेल्स कारोबारियों के साथ चारधाम यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इसमें चारों धामों में भीड़ की स्थिति को देखते हुए 31 मई तक के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने का निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने टूर एंड ट्रैवेल्स कारोबारियों से अपील की कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को बिना पंजीकरण वह कतई न बुलाए।उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि विगत कई दिनों से धर्मशालाओं एवं होटलों में रुके हुए व्यक्तियों की सही सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाये।


चार धाम यात्रा को और अधिक सरल, सुगम व सुव्यवस्थित बनाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं।


