राजी जनजाति गांव खिरद्वारी पहुंचे पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत

राजी जनजाति गांव खिरद्वारी पहुंचे पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :चंपावत

चंपावत जिले के एकमात्र राजि जनजाति गांव खिरद्वारी का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा जिलाधिकारी नवनीत पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय, खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ भ्रमण कर ग्रामीणों का घर-घर जाकर हाल जाना व उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही जूनियर हाई स्कूल में ग्राम पंचायत पोथ के खिरद्वारी सहित लोडीयालसेरा, फुरक्याझाला, कोटकेंद्री के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

गांव के भ्रमण के दौरान आयुक्त कुमाऊं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गांव के सबसे बुजुर्ग दंपति के घर जाकर उनके साथ बैठकर उनसे बातचीत करते हुए उनकी बोली भाषा, इतिहास व जीवन शैली के बारे में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने कहा कि इस गांव की हर एक समस्या का नियत समय पर समाधान करते हुए इन्हें समाज की मुख्य धारा में ले जाने का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में आयुक्त ने मुख्य तौर पर सड़क सुविधा, गांव में हाई स्कूल खोले जाने, ग्रिड से विद्युतीकरण कराए

जाने, एएनएम के नियमित तैनाती किए जाने की गांव की मांग व समस्या पर संबंधित विभागों से की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए*।35 परिवारों के इस राजि जनजाति गांव खिरद्वारी में वर्तमान में सभी के आधार कार्ड बने हैं, पूरे परिवारों को नियमित सस्ता गल्ला से खाद्यान्न मिल रहा है, गांव में सभी परिवारों को पीएम आवास आवंटित है, वर्तमान में लगभग 12 प्रधानमंत्री आवासों (पक्के) का निर्माण किया जा रहा है, नलकूप विभाग द्वारा नियमित पंपिंग योजना से सिंचाई सुविधा दी जा रही है,

जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजना अंतर्गत प्रत्येक घर में नल में पानी आ रहा है। जिसका आयुक्त ने घर-घर जाकर निरीक्षण भी किया।गांव के आंगनबाड़ी में 12, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 18 तथा जूनियर हाई स्कूल में 12 बच्चे अध्यनरत हैं। शत प्रतिशत बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। पशुपालन, उद्यान एवं कृषि आदि विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जा रहा है। गांव में 35 में से 05 परिवारों को सोलर लाइट की सुविधा दी गई है। 30 परिवारों हेतु सोलर लाइट स्वीकृति मिल गई है, शीघ्र ही इन घरों में भी सोलर लाइट लग जाएगी। 7 बच्चे जिनके आधार न होने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा था। उनके आधार कार्ड बन गए हैं अब बैंक खाता खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।यह सभी जानकारी ग्राम प्रधान सचिन सिंह तथा ग्रामीणों द्वारा आयुक्त दीपक रावत को दी गई।

इसके अतिरिक्त ग्रामीण व ग्राम प्रधान द्वारा सड़क सहित अन्य समस्याएं भी रखी। जिस पर मौके पर ही इस संबंध में की जा रही कार्रवाई के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। आयुक्त दीपक रावत ने समस्त अधिकारियों को जल्द से जल्द गांव की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे