
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट ( चंपावत)

बरसों से अपने बेटे को नौकरी व अपने इलाज के लिए खर्च की मांग कर रहे गगनोला निवासी बुजुर्ग चेतराम शुक्रवार को लोहाघाट दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन देने सभा स्थल रामलीला मैदान पहुंचे


इस बात की भनक पुलिस को लग गई बुजुर्ग चेतराम ने बताया कि वह अपनी मांगों का ज्ञापन रक्षा मंत्री को देने आए थे लेकिन पुलिस उन्हें सभा स्थल से उठाकर ले गई

तथा उन्हें 4 घंटे लोहाघाट थाने में रखा गया बुजुर्ग ने कहा पुलिस ने उन्हें थाने में खाना तक नहीं खिलाया जब रक्षा मंत्री वापस गए उसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा चेतराम ने बताया

वह अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जब भी वह अपनी मांगों का ज्ञापन किसी राजनेता को देने आते हैं पुलिस उन्हे पड़कर थाने में बैठा देती है उन्होंने कहा


यह पुलिस की ज्यादती है बुजुर्ग चेतराम ने कहा अब जल्द पुलिस के खिलाफ एसपी कार्यालय में धरने में बैठेंगे मालूम हो बुजुर्ग चेतराम अपनी मांगों को लेकर 111 बार धरने में बैठ चुके हैं


