भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा की सदस्यता पाने को उत्सुक कार्यकर्ता, 400 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा

भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा की सदस्यता पाने को उत्सुक कार्यकर्ता, 400 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट : शिवम सक्सेना

स्थान : ऋषिकेश

पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में ऋषिकेश विधानसभा के अन्य कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संयोजन भाजपा वीरभद्र मंडल एवं निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्वांचल मंच के अध्यक्ष डॉ वीएन तिवाड़ी, इंटक के प्रदेश मंत्री त्रिलोकी नाथ तिवाड़ी,

नीलम तिवारी व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता में भारतीय जनता पार्टी को लेकर काफी जोश नजर आ रहा है।

तमाम लोग विभिन्न दलों से आकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इन सभी लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेकर खुशी जाहिर की है। इसके परिणाम स्वरुप भारतीय जनता पार्टी सिर्फ उत्तराखंड से ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में प्रचंड बहुमत से जीतकर सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा ने जितना भी जनता से मांगा है। उससे कई ज्यादा बढ़ चढ़कर जनता ने अपना बहुमत दिया है। 2014 और 2019 में भाजपा ने 300 पार का आवाहन किया था। तब जनता ने 303 सीटें भाजपा के खाते में आई थी। इस बार भाजपा ने 400 पार का लक्ष्य रखा है, अब भी भाजपा 400 पार का आकड़ा हासिल करेगी।