
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओ की भावनाओ को सम्मान देते हुए अपनी नाराजगी छोड़ दी है।पार्टी के नेताओ के साथ हुई


चर्चा के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के समक्ष अपना आवेदन किया है। जिस पर आलाकमान विचार कर रहा है। बल्यूटिया ने अपने अआवेदन में पंडित नारायण दत्त तिवारी के केंद्रीय मंत्री एवम उत्तर प्रदेश एवम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने के दौरान किए गए

विकास कार्यो का लेखाजोखा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा।बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी उत्तराखंड और नैनीताल जिले की जनता नहीं भूली है

अगर तिवारी जी की विकास की गाथा को आगे बढ़ाने के लिए उनके परिवार से नैनीताल का टिकट दिया जाए तो निश्चित रूप से जनता तिवारी जी के विकास कार्य के चलते कांग्रेस की झोली में वोट डालने से भी पीछे नहीं रहेंगे।


दीपक बल्यूटिया के पत्र से हर कमान प्रभावित हुआ है तथा तिवारी जी के विकास कार्यों को देखते हुए टिकट पर फैसला लिया जा सकता है


