जिलाधिकारी ने सुनी जनता की शिकायते

जिलाधिकारी ने सुनी जनता की शिकायते

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट -सत्यपाल नेगी

स्थान -रूद्रप्रयाग

जनपद रुद्रप्रयाग मे जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा कुल 41 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें 17 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आपको बता दें कि जनता मिलन कार्यक्रम में ललूड़ी की प्रधान शीला भंडारी ने अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम पंचायत ललूड़ी में सोलर लाइट उपलब्ध कराने तथा गांव से ब्लाॅक मुख्यालय तक जाने हेतु क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग के सुधारीकरण के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया।

धारतोंदला प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने ककोला-शीशी-अमरतोणा कांडा गणेशनगर मोटर मार्ग में धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य की शिकायत दर्ज की। नगरासू के ग्रामीणों ने रेल विकास निगम द्वारा सिंचाई नहर तथा डंपिंग जोन बनाए जाने से पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की। कांडाधार गांव की गौरी देवी व सुमन देवी ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने,मनसूना के पूरण लाल ने किसान सम्मान निधि व वृद्धावस्था पेंशन न आने की समस्या से अवगत कराया।

वहीँ जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका समयबद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें एवं जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर भी तत्परता से निरीक्षण कर जो भी कार्यवाही की जानी हैं उन पर तत्परता से कार्यवाही की जाए।साथ ही जिन शिकायतों पर कार्यवाही की जा रही है उनकी सूचना संबंधित शिकायतकर्ता एवं जिला कार्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे.