
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -पिथौरागढ़

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेके जिला प्रशासन की तैयारिया युद्ध स्तर पर चल रही है, जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है


जिसमे गाव गाव व नगर नगर जा के नुक्क्ड़ नाटको के माध्यम से , जागरूकता कैम्पो व तरह तरह के मतदान जागरूकता प्रोग्राम कराये जा रहे है, ताकि मतदान 100 प्रतिशत हो सके, वहि लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस, एस0एस0बी0 द्वारा संयुक्त रूप से शहर के बाजारों/

कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों व अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे थाना छेत्र झूलाघाट में फ्लैग मार्च निकाला गया । इस दौरान संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर लोगों को निर्भीक होकर किसी भी धर्म, वर्ग,जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए

बिना, निष्पक्ष मतदान करने हेतु जागरूक किया गया । पुलिस द्वारा लोगों को मतदान के महत्व के बारे में समझाया गया तथा सभी को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया ।मतदान केन्द्रों के आस पास होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है


तथा मतदान में अराजकता का माहौल उत्पन्न करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध निवारक कार्यवाही की जा रही है।


