
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी

स्थान – रुद्रप्रयाग

जनपद रुद्रप्रयाग के कोठगी गाँव मे माता मंगला व भोले महाराज के सहयोग से हंस फाउंडेशन सतपुली के नेत्र चिकित्स्कों की टीम द्वारा सौ से अधिक ग्रामीणों का निशुल्क नेत्र जाँच कर दवाई व चश्मे वितरित किये गये.आपको बताते चले कि उत्तराखंड के महान समाज सेवी भोले महाराज एंव माता मंगला द्वारा निरंतर गरीबो,दूरस्त क्षेत्रों मे जाकर चिकित्सा शिविर के माध्यम से जनता की मदद की जाती है


,इसी क्रम मे हंस फाउंडेशन सतपुली से आये नेत्र डाक्टरों की टीम ने कोठगी गाँव मे कैम्प लगाकर सौ से अधिक लोगों के आँखो की जाँच की, साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयाँ,नजर के चश्मे भी वितरित किये.हंस फाउंडेशन के नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रशांत जुगरान ने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा आज रुद्रप्रयाग के कोठगी गाँव मे नेत्र शिविर लगाया गया है

जिसमे लोगों की आँखो से संबंधित समस्या की जाँच की गईं, जिन लोगों के आँख मे मोतिया बिन्द आदि का ऑपरेशन होना है उनका हंस अस्पताल सतपुली मे फ्री आफॅ सर्विस के माध्यम से ईलाज किया जायेगा. इसी प्रकार हंस फाउंडेशन के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमों द्वारा जगह जगह जाकर शिविर लगाकर आम जनता की स्वास्थ्य संबंधी मदद की जाती रहती है

.ग्राम प्रधान कोठगी हरेंद्र जग्गी ने कहा कि हम हंस फाउंडेशन चिकित्सालय सतपुली की टीम के साथ साथ माता मंगला व भोले महाराज का आभारी है जिनके सहयोग से हमारे गाँव मे तीसरी बार मेडिकल, एंव नेत्र शिविर लगाया गया है, इससे गाँवों के गरीब लोगों का निशुल्क ईलाज सम्भव हो


वहीँ आँखो की जाँच कराने आई ग्रामीण महिलों ने हंस फाउंडेशन के डॉक्टरों तथा भोले महाराज जी एंव माता मंगला का विशेष आभार, धन्यवाद जताया.


