
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -नरेश तोमर

स्थान हरिद्वार

विश्व युवा महोत्सव, दुनिया का सबसे बड़ा युवा कार्यक्रम 29 फरवरी 2024 से 7 मार्च 2024 तक सोची, रूस में आयोजित किया जा रहा है


महोत्सव में लगभग 20,000 प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें रूसी और अन्य देशों के प्रतिभागी शामिल हैं इस वर्ष भारत से 360 प्रतिभागियों का चयन किया गया है महोत्सव के लिए चुने

गए 19 आई-टी स्पेशलिस्ट (कंप्यूटर विज्ञान ) मे उन्नति चौहान, जो राजस्थान के बनस्थली विद्यापीठ से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रही हैं, उनमें से एक हैं।उन्नति के मामा राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्नति फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा कोर्स भी कर रही है

, जिसके माध्यम से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, विश्व युवा महोत्सव निदेशालय और भारत सरकार से निमंत्रण पत्र मिला तो वे इस खबर से बहुत रोमांचित हुए।उन्नति उनके परिवार की पहली संतान है


जो अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए इतने बड़े मंच पर गई है। पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है और वह अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।


