सफेद पट्टी के भीतर ग्राहक खड़े कर सकेंगे दुपहिया वाहन एसडीएम के साथ हुई बैठक में हुआ निर्णय

सफेद पट्टी के भीतर ग्राहक खड़े कर सकेंगे दुपहिया वाहन एसडीएम के साथ हुई बैठक में हुआ निर्णय

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान लोहाघाट

लोहाघाट स्टेशन बाजार में पुलिस द्वारा ग्राहकों के दुपहिया वाहन खड़े न करने देने व चालान करने से व्यापारियों व पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी व्यापारियों का आरोप था पुलिस ग्राहकों के वाहनों को स्टेशन बाजार में खड़े नहीं होने दे रही है और फालतू के चालान काट रही है

जिस कारण उनका व्यापार चौपट हो गया बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में व्यापारी एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के पास पहुंचे और उन्हें अपनी समस्या बताई तथा समाधान की मांग करी

व्यापारियों ने एसडीएम से ग्राहकों के दुपहिया वाहनों को 10 से 15 मिनट स्टेशन बाजार में खड़ी करने देने की मांग करी समस्या के समाधान को लेकर चली बैठक में व्यापारियों ,प्रशासन व पुलिस ने अपने-अपने सुझाव रखें एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने बताया कल गुरुवार से चिन्हित जगह में ग्राहक अपने दुपहिया वाहन सिर्फ तय समय तक खड़े कर सकते हैं

जिसमें व्यापारी भी सहयोग करेंगे तथा नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस चालानी कार्रवाई कर सकती है वही व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय ने बताया स्टेशन बाजार में प्रशासन के द्वारा तय किए गए स्थान में सफेद पट्टी के भीतर सिर्फ ग्राहक अपने दुपहिया वाहनों को खरीददारी करने तक खड़े कर सकेंगे

तथा व्यापारियों के वाहन हाईडिल ऑफिस के सामने व मीट मंडी में ही खड़े रहेंगे उन्होंने समस्त व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील करी है बैठक में हुए निर्णय के बाद व्यापारियों व पुलिस का विवाद समाप्त हो गया व्यापारियों ने भी पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है