

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – रिजवान अली

स्थान – गदरपुर

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी के प्रतिष्ठान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में चार जनवरी को आयोजित की जाने वाली बाइक रैली पर विचार विमर्श किया गया। जिसमे भाजपा नेता अतुल पांडे ने बताया कि 4 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से होने वाली बाइक रैली की बैठक कर योजना बनाई जा रही है ।


जिसमें 1101 बाइक शामिल होंगी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है ।वार्ता में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी ने कहा कि आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें तीसरी बार वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने वाले हैं

उन्होने बताया कि जो युवक 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करके पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे वे रैली में अवश्य शामिल हो ताकि उनका उत्साह वर्धन मतदान के प्रति बना रहे। वही बाइक रैली अन्नपूर्णा राइस मिल सरदार नगर चक्की से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए दिनेशपुर मोड़ स्थित कृष्णा पंप पर संपन्न होगी।


उन्होंने भाजपा के सभी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से 4 जनवरी को रैली में शामिल होने की अपील की है । इस मौके पर चंकित हुड़िया,संतोष गुप्ता, राकेश भुड्डी, रवि पाल, हरिओम शर्मा, सोनू उपस्थित रहे ।



