उत्तराखंड मौसम विभाग ने नव वर्ष से पहले फिर मौसम के बदलने की संभावना जताई

उत्तराखंड मौसम विभाग ने नव वर्ष से पहले फिर मौसम के बदलने की संभावना जताई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

मौसम विभाग ने एक बार फिर तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा के छाए रहने की संभावना जताई है ।मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कम दृश्यता के चलते लोगों को परेशानी भी हो सकती है ।

इस बीच नव वर्ष से पूर्व एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना है 30 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कही-कही बरसात होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड प्रारंभ हो जाएगी उधर उच्च हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी

वही अन्य जनपदों में अभी मौसम शुष्क रहने की भी बात मौसम विभाग कर रहा है।उत्तराखंड में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी है। साल की विदाई पर राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया की 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है।

इन पांच पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी के आसार हैं। वही 30 दिसंबर के अलावा 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले कुछ पर्यटक स्थलों पर थर्टी फर्स्ट और नए साल पर पर्यटकों को बर्फ का आनंद लेने का मौका मिल सकता है।