सात सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों का हड़ताल चोथे दिन भी रहा जारी

सात सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों का हड़ताल चोथे दिन भी रहा जारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – चमोली

सात सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों का हड़ताल चोथे दिन भी जारी रहा। सभी शाखा डाकघर में डिवाइस के बजाय लैपटॉप देने , समान कार्य के लिए समान वेतन देने , समूह बीमा कवरेज को ₹5 लाख तक बढ़ाना, विभागीय कर्मचारियों के साथ समानता में जीडीएस ग्रेच्युटी में वृद्धि समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।ग्रामीण डाक सेवकों को साफ तौर पर कहना है कि जब तक उनके 7 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं कर लिया जाता वे सब हड़ताल पर रहेंगे।

क्योंकि कई बार हड़ताल करने के बावजूद भी केवल आश्वासन ही मिलता रहा है कोई भी सकारात्मक पहल ग्रामीण डाक सेवकों के पक्ष में नहीं किया गया है। मजबूरन उन्हें हड़ताल करने को विवश होना पड़ा। डाक सेवकों को हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो गई है । बता दें चमोली जनपद में 346 शाखा डाकघर है , जिनमें से लगभग 200 शाखाएं पोस्ट पेमेंट बैंक से जुड़ी है।

डाक विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इन बैंकों से प्रतिदिन 15 से 20 लख रुपए का लेनदेन होता है। ग्रामीण ((AEPS) आधार कार्ड से धनराशि लेनदेन करते हैं ,मगर हड़ताल के कारण लेनदेन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट पेमेंट बैंक से ही लाभार्थी पेंशन लेते हैं।ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।