

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट-पंकज सक्सेना

स्थान हल्द्वानी

आगामी 30 नवंबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज परिसर में भव्य ईजा बैणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका लोगो आज DM वंदना सिंह सहित जिले के अधिकारियों ने लांच किया। ईजा- बैणी महोत्सव में 66 योजनाओं का लोकार्पण और 193 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा।


जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति व लोक कला, हस्त कला, व स्वय सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।यहां 13 जिलों के 26 उत्पादों के विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी,

इसके अलावा GI टैग वाले उत्पादों को भी यहां दिखाया जायेगा, महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित उत्पादों को सजीव चित्रण दिखाया जायेगा। इसके अलावा पहाड़ी अनाज के व्यंजनों को भी प्रोत्साहन देने के लिए ” अम्मा की रसोई ” को भी प्रदर्शित किया जायेगा।


इसके अलावा ईजा बैणी महोत्सव में रंगा रंग कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।



