राजस्थान: चुनाव के बीच फतेहपुर शेखावटी में दो गुटों में हिंंसक झड़प, छतों से चले पत्थर

राजस्थान: चुनाव के बीच फतेहपुर शेखावटी में दो गुटों में हिंंसक झड़प, छतों से चले पत्थर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट-ब्युरो
राजस्थान चुनाव 2023 के लिए आज प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच एक-दो जगहों पर छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी देखने में आई हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज प्रदेश की कुल 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।  मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, इस दौरान एक-दो जगहों पर छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी देखने में आई हैं। इस बीच राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री रामलाल जाट पर जानलेवा हमला होने की खबर है।

वहीं, धौलपुर जिले में भी फायरिंग से हड़कंप मच गया। राजनीतिक गलियारों में राज्य के इस चुनाव को राज और रिवाज बदलने की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित हो गया है। 199 सीटों पर हो रहे चुनाव में करीब डेढ़ सौ सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।

राज्य में 200 में से 199 सीट पर मतदान हो रहा है, जहां 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे। इस चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट पर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी राजसमंद की नाथद्वारा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ चुरू जिले की तारानगर, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां जयपुर की आमेर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर फिर से अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 199 सीट पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है। राज्य में 36101 स्थानों पर कुल 51507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 26,393 मतदान केन्द्रों से लाइव वेबकास्टिंग होगी।

राजस्थान में 55. 63 फीसदी मतदान

राजस्थान में 3 बजे तक 55. 63 फीसदी मतदान हुआ है। बूथों पर लोग बड़ी संख्या में मतदात करने पहुंच रहे हैं। इससे बंपर मतदान की उम्मीदें जताई जा रही हैं। 

उदयपुर और झालावाड़ में मतदान करने पहुंचे दो बुजुर्गों की मतदान केंद्र पर मौत

उदयपुर और झालावाड़ जिले में मतदान करने पहुंचे दो बुजुर्गों की मतदान केंद्र पर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। दोनों ही बुजुर्ग वोट डालने के लिए साइकिल से मतदान केंद्र पर पहुंचे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में उदयपुर के हिरण मगरी निवासी 69 वर्षी सत्येंद्र कुमार अरोड़ा और झालावाड़ के 78 वर्षीय बुजुर्ग कन्हैया लाल हैं।