
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर – संजय जोशी

स्थान – रानीखेत

सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैंदान में थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने तीन नागा रेजीमेंट को राष्ट्रपति की ओर से प्रदत्त निशान प्रदान किया। इस अवसर थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि यह गौरव का पल है कि वह राष्ट्रपति की ओर से प्रदत्त निशान तीन नागा रेजीमेंट को सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक के लिए कुशल प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक तकनीकी भी जरूरी है। उहोंने कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में शांति व्यवस्था बनाने में प्रतिबद्ध है।


उन्होंने कुमाऊं और नागा रेजीमेंट की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी से सेना को और कुशलता हासिल होगी। उहोंने आशा जताई कि सैनिक बेहतर प्रदर्शन कर अपनी रेजीमेंट का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज गौरव का क्षण है राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त निशान तीन नागा रेजीमेंट को सौंप रहे हैं।

थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि यह रेजीमेंट साहस शौर्य और पराक्रम से भरी है। विभिन्न आपरेशनों में बेहतर कार्य किए हैं। तथा वीरता पुरस्कार प्राप्त किए है। उहोंने पूर्व सैनिकों की भी सराहना की जिहोंने रेजीमेंट को शिखर तक पहुंचाने में निष्ठा और मेहनत से कार्य किये।

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान ऐतिहासिक में सेना के अधिकारी , जवान और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।प्रेसिडेंट्स कलर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूदलेफ्टिनेंट जनरल आर पी कलिता . पूर्वी कमान के सेना कमांडर, कुमाऊं और नागा रेजीमेंट और कुमाऊं स्काउट के कर्नल, लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि , मध्य कमान के सेना कमांडर तथा सैन्य अधिकारी व पूर्व सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



