

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोर्टर – अंकित सोंधी

स्थान रुड़की

आज रुड़की नगर निगम सभागार में पीएफ व ईएसआई कंपनी पेरिस गारमेंट्स एवं जनरल सप्लायर्ड के प्रतिनिधि पहुंचे, जहां उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनी।


वही कंपनी की ओर से आये बीएन तिवारी ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण कर्मचारियों को पीएफ व ईएसआई की सुविधा नही मिली, जबकि कंपनी द्वारा समय-समय पर लगातार पीएफ व ईएसआई डलवाया जाता है।वहीं कमर्चारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 26 महीने से कर्मियों को पीएफ व ईएसआई का लाभ नही मिल रहा है,

जबकि उनकी सैलरी से लगातार पीएफ काटा जा रहा है।यूनियन पदाधिकारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि कंपनी द्वारा भारी-भरकम गबन किया गया है, जिसे अब कंपनी लौटाना नही चाह रही।वहीं नरेश घोघलिया ने बताया कि उन्होंने संगठन के बैनर तले 4 दिन तक धरना दिया,


यदि जरूरत पड़ी तो, आगे भी धरना दिया जाएगा।वहीं निगम के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि जल्द से जल्द कर्मचारियों के खाते में पीएफ का पैसा डलवाया जाए।उधर कूड़ा वाहन कर्मियों व कार्यालय स्टाफ के पदाधिकारियों ने भी कंपनी प्रतिनिधि पर गबन का आरोप लगाया।



