
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोर्टर गोविन्द रावत

स्थान-अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला के खेल प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने किया। प्रतियोगिता के आरंभ में खंड शिक्षा अधिकारी सल्ट ने झंडारोहण किया गया । विकास खंड सल्ट सभी संकुलों से आए हुए


प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया । प्रतियोगिता में अंडर 14 अंडर 17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया ब्लॉक स्तर पर हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता मैं ओवरऑल संकुल कुणीधार प्रथम स्थान पर संकुल क्वैराला द्वितीय स्थान पर तथा संकुल पैसिया और देवायल तृतीय स्थान पर रहे ब्लॉक स्तर पर चयनित जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता नर्सिंग ग्राउंड रानीखेत में आयोजित की जायेगी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक समन्वयक ध्यान सिंह भाकुनी का सेवानिवृत्ति माह नजदीक होने के कारण पूरे सल्ट ब्लॉक के व्यायाम शिक्षकों के द्वारा श्री भाकुनी जी को साल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई भी दी गई।सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।

इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज मानिला प्रधानाचार्य रविंद्र सत्यवली , खंड शिक्षा अधिकारी सल्ट हरेंद्र शाह , राजकीय इंटर कॉलेज टोटाम प्रधानाचार्य फुलोरिया ,विधायक प्रतिनिधि सती ,एवं पूरे सल्ट ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक एवं राजकीय इंटर कॉलेज मानिला शिक्षक मौजूद थे।



