
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-धर्मराज

स्थान-हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में आज ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया गया। ब्राह्मण महाकुंभ में देशभर के करीब 32 ब्राह्मण संगठनों से जुड़े हजारों लोग शामिल हुए।


ब्राह्मण हितों से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को तहसीलदार के जरिए ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। इस दौरान आयोजकों ने कहा कि आज देश में टारगेट करके ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियों केवल अपने उद्देश्य साधने के लिए ही ब्राह्मण का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन अब ब्राह्मण समाज इस उत्पीड़न को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी 11 सूत्रीय मांगो पर विचार नहीं करती तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।


