नवचेतन ने कब्जाई ट्रॉफी

नवचेतन ने कब्जाई ट्रॉफी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – धर्मेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

पहाड़ों की रानी मसूरी में पांचवें अरविंद रावत स्मृति 6 ए साइड फुटबॉल गोल्ड कप का फाइनल मुकाबला सुंदर वाला स्पोर्ट्स क्लब देहरादून और मसूरी नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब के मध्य खेला गया जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने एक-एक गोल के बराबरी पर मैच समाप्त किया अंत में फाइनल मुकाबले का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ जिसमें नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब ने सुंदर वाला स्पोर्ट्स क्लब को दो एक के स्कोर के साथ हराते हुए पांचवें अरविंद रावत स्मृति गोल्ड का फुटबॉल टूर्नामेंट पर कब्जा किया आपको बता दें की मसूरी में आर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रतिवर्ष इस फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है जिसमें

इस बार मसूरी समेत देहरादून पोंटा साहिब टिहरी और सहारनपुर की लगभग 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था
इस मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया इस मौके उन्होंने कहा कि इस तरीके का आयोजन निश्चित खेलों को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है और आज का युवा नशे की ओर अग्रसर हो रहा है जिसके लिए फुटबॉल युवाओं को निश्चित ही नशे से दूर रखगा
वहीं प्रतियोगिता आयोजन समिति आर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष प्रवेश पवार ने बताया कि लगातार 5 वर्षों से उनका क्लब अरविंद रावत स्मृति फुटबॉल गोल्ड कप का आयोजन करता आ रहा है

और इस बार भी लगभग 32 टीमों ने इसमें प्रतिभा किया है इसमें विजेता टीम को पच्चीस हजार और उप विजेता को और पन्द्रह हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा प्रतियोगिता आयोजन करने का मुख्य मकसद है कि आज के युवाओं को नशे से दूर रखना जिसके लिए वह लगातार अपना प्रयास जारी रखेंगेइस अवसर पर विशेष अतिथि पहुंचे मनीष गौनियाल ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि शीघ्र ही मसूरी में एक खेल मैदान हो जिसमें मसूरी की प्रतिभाएं उभर सके