कैबिनेट मंत्री ने दी विभिन्न योजनाओं की सौगात

कैबिनेट मंत्री ने दी विभिन्न योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -रोशन कोटनाला

स्थान -कोटद्वार

विधानसभा कोटद्वार के मोटाढाक में पशुपालन विभाग द्वारा कोटद्वार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान एवम् पशुधन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा और स्थानीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान के चेक वितरित किए। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मा. मंत्री ने पशुओं के लिए उपलब्ध दवा व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजकीय पशु चिकित्सालय को ओर बेहतर बनाने हेतु

अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री के समक्ष विभिन्न प्रकार की मांगों को रखा जिसपर कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा रखी गई सभी मांगों को स्वीकृत करने की घोषणा की।