

स्थान देहरादून

थाना डालनवाला की सेंटीयो मॉल के पास कूड़ेदान मिले अज्ञात महिला के शव की हत्या का खुलासा डालनवाला पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर कर दिया। पूरे मामले में कल आरोपी राजेश रात करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन के पास बैठकर शराब पी रहा था वही एक महिला भी बैठकर शराब पी रही थी


दोनों ने मिलकर पहले शराब पी और उसके बाद आरोपी युवक उसे लेकर कमरे में चला गया जहां उसने उसके साथ फिर शराब पी और उसके साथ जबरदस्ती सम्बंध बनाने की कोशिश की महिला ने विरोध कियातो आरोपी ने उसका सर दीवाल पर मार दिया


जिससे वह बेहोश हो गई बेहोशी की हालत में ही आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो जाने के बाद युवक ने उसे सड़क में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर दिया गिरफ्तार आरोपी राजेश थाना राजपुर देहरादून का रहने वाला है



