

स्थान- लालकुआं
रिर्पोटर- ऐजाज हुसैन

एक वर्ष पूर्व शहीद हुए लालकुआं वार्ड नंबर दो निवासी भारतीय सेना के जेसीओ धमेन्द्र गंगवार की स्मृति में नगर में एक द्वार बनाया जाएगा। यह द्वार मुख्य बाजार स्थित गांधी पार्क के समीप शहीद धर्मेंद्र गंगवार के निवास को जाने वाली सड़क पर बनाया जायेगा। इसके अलावा मस्तान पेट्रोल पंप के पास अम्बेडकर नगर को जाने वाली सड़क पर भी डॉ0 भीमराव अंबेडकर के नाम से एक द्वार का निर्माण किया जायेगा।


नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व शहीद हुए भारतीय सेना के जेसीओ धर्मेंद्र गंगवार की याद में उनके आवास को जाने वाली सड़क पर शीघ्र ही एक द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ मस्तान पेट्रोल पंप के पास डॉ0 भीमराव अंबेडकर द्वार भी बनाया जायेगा और इन दोनों द्वारों का निर्माण कार्य इसी माह अगस्त में शुरू कर दिया जायेगा।
अध्यक्ष लालचंद्र सिंह ने बताया कि नगर पंचायत लालकुआं के गठन के बाद से बोर्ड द्वारा पहली बार किसी शहीद की याद में द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा शहीद द्वार बनाये जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।



