

रिपोर्टर गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के तराडी़ प्रघान कार्यालय में हंस फाउंडेशन जनरल हास्पिटल सतपुली द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें करीब 70 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में 15लोगों को आंख के आपरेशन के चयनित किया गया है। जिनका हंस फाउंडेशन जनरल हास्पिटल सतपुली में आपरेशन किया जाएगा। हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पौडी के चिकित्सकों ने


ग्रामीणों की आंखों की जांच , निशुल्क दवा, चश्मे दिये गये। वहीं ग्रामीणों ने हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पौडी के चिकित्सकों का आभार जताया। उन्होंने कहा की पहाडी क्षेत्रों में तरह के शिविर लगने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा।इस मौके पर डा हिमांशु गुसाई, संतोष कुमार, प्रवीन, ग्राम प्रधान तराडी रेनु मनराल, प्रेम सिंह मनराल, ग्राम प्रधान बमोडा शोबन सिंह, ग्राम प्रधान जहाड भूपेन्द्र सिंह अघिकारी, बालम सिंह, हरीश सिंह बिष्ट,भुवन सिंह कडाकोटी, कृपाल सिंह तड़ियाल, नरेन्द्र सिंह तड़ियाल, राजेन्द्र सिंह मनराल, गोविन्द सिंह बिष्ट , कुन्दन सिंह तड़ियाल,डिकर सिंह भंडारी, पूर्व ग्राम प्रधान आनन्द सिंह तड़ियाल, आदि ग्रामीण मौजूद थे।



