

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

मणिपुर में हुई घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश पनप रहा है तमाम संगठनों ने सरकार को इस मामले को लेकर कटघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं इस मुहिम में अब मूल निवास संघ राज्य इकाई ने सरकार की संवैधानिक असफलता बताते हुए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग के साथ मणिपुर शासन-प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के नियंत्रण में दिये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन प्रेषित किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा


कि हत्या, बलात्कार, आगजनी, लूटपाट, महिलाओं का चीरहरण करने वालों की शिनाख्त कर ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जाए उन्हों स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य की खुफिया एजेंसी सत्ताधारी दल का संगठन तंत्र, विधायक, सांसद, और पुलिस का अपना खबरी तंत्र रहते हुए ऐसी घटिया हरकत नहीं हो सकती थी, इसलिए ऐसी भ्रष्ट सरकार से न्याय की उम्मीद की जाना संभव नहीं है और न ही इस षड़यंत्र का खुलासा हो सकता है।



