

रिपोर्ट – राजू सहगल।
स्थान – किच्छा।

नगर के बरेली मार्ग पर केपरी गोल्ड लोन की किच्छा शाखा का मंडी समिति चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेमवाल ने कहा कि किच्छा क्षेत्र भी विकास की दौड़ में लगातार आगे बढ़ रहा है और किच्छा क्षेत्र में तमाम बड़ी-बड़ी कंपनियों की ब्रांच एवं शोरुम खुलने से स्थानीय जनता को इसका लाभ मिल रहा है। शाखा प्रबंधक श्रीमती ज्ञानवती पाल ने बताया


कि केपरी गोल्ड लोन स्थानीय शाखा में कम ब्याज दर पर ग्राहकों के लिए गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध रहेगी और अधिकतम धनराशि मिलने से ग्राहकों को पूरा लाभ मिलेगा। बताया कि देश भर में केपरी की करीब 2000 से अधिक ब्रांच ग्राहकों को बेहतर व अच्छी सेवा देने का कार्य कर रही है


तथा उधम सिंह नगर जिले के सभी शहरों में केपरी गोल्ड लोन की सुविधा ग्राहकों को मिल रही है। मौके पर एरिया मैनेजर भूपेंद्र सिंह दायमा, दामिनी राजपूत, हरेंद्र कुमार, प्रभात तिवारी, उदय गौड़, दीपचंद कांडपाल के अलावा अलका मिगलानी, अनिता चौधरी, सुषमा शर्मा, बीना पांडे, जितेंद्र त्रिपाठी, अशोक यादव, अनिल राठौर, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।



