

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: चंपावत

मंगलवार को चंपावत जिले में हो रही भारी बारिश के चलते टनकपुर चंपावत ऑल वेदर सड़क एक बार फिर से स्वाला के पास लगभग 11:30 बजे भारी मलबा आने से बंद हो गई है


जानकारी के मुताबिक मलबे में एक कार भी फंसी हुई है सड़क बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं तथा सैकड़ों यात्री लगभग 2 घंटे से एनएच में फंस गए हैं


एनएच विभाग के द्वारा मशीनों की मदद से सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है जल्द एनएच खुलने की उम्मीद है वहीं पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को चलथी चौकी में रोका है एनएच खुलने के बाद वाहनों को छोड़ा जाएगा


