लोहाघाट में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान

लोहाघाट में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

शनिवार देर रात 2:00 बजे के लगभग लोहाघाट के एसडीम कोर्ट तिराहे में न्यू बैचलर फैशन कलेक्शन मे शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि धमाके के साथ दुकान का शटर तक फट गया आग से दुकान में रखा पूरा रेडीमेड गारमेंट्स का सामान सामान जलकर खाक हो गया है

जिससे दुकान स्वामी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है सटर फटने के धमाके से गहरी नींद में सोए हुए लोग घबरा कर उठ गए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज से सभी लोग जाग गए तब जाकर दुकान में आग लगने का पता चल पाया लोगों ने बताया आग काफी भीषण थी

जिसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया इसके बाद एफएसओ श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया अन्यथा और भीषण हादसा हो सकता था वही दुकान स्वामी मोहित बिष्ट ने बताया कि आग से उन्हें 8लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग करी है