

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

बागेश्वर से चंपावत जा रही टोयटा कार संख्या यूके 04 ओ 4666 शनिवार रात 10:00 बजे लोहाघाट पुल के पास अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे लोहावती नदी में जा गिरी गनीमत रही कार नदी के किनारे अटक गई अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था क्योंकि आजकल नदी में पानी काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है दुर्घटना में कार सवार 5 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है दुर्घटना की सूचना मिलने पर लोहाघाट पुलिस एसओ मनीष खत्री व एसआई हरीश प्रसाद के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा भारी बारिश व घने अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को नदी से निकालकर 108 से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर करन ने बताया तीन घायलों की स्थिति ठीक है


तथा 2 घायल गंभीर है डॉक्टर करन ने बताया सभी घायलों को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है घायलों के रेस्क्यू अभियान में लोहाघाट पुलिस व फायर कर्मियों ने भारी बारिश के बीच शानदार काम किया घायलों ने बताया वह बागेश्वर से चंपावत एक शादी में शामिल होने जा रहे थे दुर्घटना का कारण वाहन चालक का नशे में होना तथा भारी बारिश व कोहरा बताया जा रहा है


घायलों में दो लोग बागेश्वर के दो लोग मंडलसेरा तथा एक घायल सितारगंज का निवासी है वही तहसीलदार विजय गोस्वामी और राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पगरिया ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना रेस्क्यू अभियान में तहसीलदार विजय गोस्वामी,एसओ मनीष खत्री, एसआई हरीश प्रसाद, राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पगरिया,हेड कांस्टेबल ललित रावल ,सुरजीत, कांस्टेबल लाल सिंह, मदन नाथ ,फायर कर्मी जगदीश तिलाड़ा अशोक पुरी, दीपक रावत आदि शामिल रहे कुल मिलाकर एक बड़ी वाहन दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई पुलिस वाहन दुर्घटना की जांच में जुट गई है


