

रिपोर्टर -सलीम अहमद साहिल

स्थान -रामनगर

रामनगर, गुरुवार की शाम ग्राम देवीपुरा बासीटीला इलाके में खेत की मेड काटने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के बाद दोनों पक्षों की ओर से 7 लोग घायल हो गए थे जिसमें एक पक्ष से एक महिला की फावड़े से हमला करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई थी


वही महिला का 1 पुत्र जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था उसका काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में मृतक महिला पार्वती देवी के पुत्र भूपेंद्र कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 302 एवं धारा 307 आईपीसी के तहत कई धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया था


उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा हरपाल सिंह, अमित, राजबाला, रासु देवी निवासी गण ग्राम देवीपुरा बासी टीला एवं गीता निवासी दुल्हापुर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है कोतवाल ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


