मौर्य एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त काजल बेहड का लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन एक बिटिया ने अपने पिता के सपने को किया साकार

मौर्य एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त काजल बेहड का लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन एक बिटिया ने अपने पिता के सपने को किया साकार

रिपोर्टर -रिजवान अख्तर

स्थान -गदरपुर

गदरपुर क्षेत्र में सेना एवं पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही मौर्य एकेडमी जहां पर बच्चों के कैरियर संबंधी विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसमें मुख्य रुप से सेना, पुलिस की भर्तियों के लिए तैयारी और फिजिकल ट्रेनिंग भी कराई जाती है
यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र के बच्चे विभिन्न प्रकार की नौकरियों में इस क्षेत्र का और अपने मां-बाप के साथ-साथ अपना नाम रोशन कर रहे हैं


मौर्य एकेडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि इस वर्ष एकेडमी के छात्र छात्राओं ने रेलवे एसएससी (जीडी) ,आर्मी की लिखित परीक्षा एवं फिजिकल में भारी संख्या में पास होकर एकेडमी और क्षेत्र का नाम रोशन किया है और यहीं से प्रशिक्षण प्राप्त कर काजल बेहड़ पुत्री सुरेंद्र कुमार बेहड़ निवासी बाराखेड़ा गदरपुर ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDSE) में आल इंडिया मे 16वी रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया है
वही काजल बेहड़ का लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर एकेडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार, उधम सिंह नगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नूर आलम , एकेडमी कोच इंद्रनील कर और समस्त स्टाफ एवं सभी छात्र छात्राओं ने लेफ्टिनेंट काजल बेहड़ को हार्दिक शुभकामनाएं दी


वही आनंद कुमार ने बताया कि काजल बेहेड बहुत ही जुझारू व मेहनती छात्रा थी इन्होंने एकेडमी में फिजिकल ट्रेनिंग का प्रशिक्षण लिया था और इनका सपना शुरू से ही ऑफिसर बनना था और इन्होंने आखिर में अपने कठिन परिश्रम से अपना सपना पूरा कर गदरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर एकेडमी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।।