

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

अपने चंपावत दौरे के दौरान लोहाघाट पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव बृजेश कुमार संत ने लोहाघाट के खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया खाद्य सचिव के द्वारा जनता को दिए जा रहे राशन की गुणवत्ता को जांचा परखा और संतोष जताया वहीं सचिव ने खाद्यान्न गोदाम को जाने वाली सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए सड़क को जल्द ठीक करने के निर्देश एसडीएम लोहाघाट को दिए तथा मानसून काल को देते हुए


राशन भंडारण के निर्देश अधिकारियों को दिए खाद्य सचिव बृजेश कुमार संत ने कहा जनता को उच्च गुणवत्ता का राशन दिया जा रहा है तथा मानसून काल को देखते हुए राशन का पूरा भंडारण किया जा रहा है ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके आपदा या सड़क बंद होने की स्थिति में भी जनता को राशन की कमी ना


हो सके उन्होंने कहा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं जनता को राशन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी वही सचिव के द्वारा जल्द चंपावत जिले में जिला पूर्ति अधिकारी की तैनाती करने का आश्वासन दिया इस दौरान अपर आयुक्त पीएस पांगती ,एसडीएम रिंकू बिष्ट,एफजीआई चंद्रकला एसबीआई बाराकोट मनोज शाह आदि मौजूद रहे


