बद्रीनाथ धाम में जिला स्तरीय अन्तराष्ट्रीय योग दिवस

बद्रीनाथ धाम में जिला स्तरीय अन्तराष्ट्रीय योग दिवस

रिपोर्टर -संजय कुंवर

स्थान -बदरीनाथ

भू बैकुंठ नगरी बदरीनाथ धाम में आज 9 वें अंत राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही, जिला स्तर पर बनाए गए नोडल केंद्र योग स्थल बद्रीनाथ मन्दिर परिसर में आज सुबह से ही जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी कार्यालय और जिला प्रशासन और बीकेटीसी के तत्वाधान में आयोजित योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

जिसमें बीकेटीसी के पदाधिकारी कर्मचारियों सहित अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों कार्मिकों के अलावा श्रद्धालुओं और आम जन मानस ने इस शिविर में प्रतिभाग कर इंटर नेशनल योगा डे को सेलिब्रेट किया,

शिविर में पहुंचे बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि इस वर्ष की थीम हर घर आंगन योगा को लेकर पूरे बद्रीनाथ जोशीमठ छेत्र में जन जागरूकता लाई गई है

योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाए जाने को लेकर हम सभी प्रतिबद्ध है,