शहर के गडोली में एक बच्ची तथा गगवाडस्यूं के तमलाग गांव एक व्यक्ति को गुलदार ने किया

शहर के गडोली में एक बच्ची तथा गगवाडस्यूं के तमलाग गांव एक व्यक्ति को गुलदार ने किया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

पौड़ी में देर शाम को गुलदार के हमले में जहां शहर के गडोली गांव गुलदार द्वारा एक बच्ची को घायल किए जाने की घटना सामने आई है। तो वही गगवाडस्यूं पट्टी के तमलाग गांव से एक 40 वर्षीय व्यक्ति को भी गुलदार द्वारा घायल किए जाने की घटना घटित हुई है। परिजनों तथा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जहां गडोली स्थित एक घर में एक 10 वर्षीय बच्ची आरुषि अपने 8 वर्षीय भाई के साथ चौक में खेल रही थी तभी घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया गनीमत यह रही कि पास में घर का पालतू कुत्ता भी मौजूद था।

जोकि गुलदार के बच्ची पर चिपकने पर वह भी गुलदार पर झपट पड़ा। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हो हल्ला करने पर गुलदार भाग गया। जहां से स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों द्वारा घायल बालिका को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर तमलाग गांव में भी घर के चौक में अपनी बकरी को खोल रहे एक व्यक्ति विकास लाल पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हल्ला मचा गुलदार को वहां से भगा दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल को जिला अस्पताल लाया गया। वन विभाग पौडी नागदेव रेंज के रेंजर ललित मोहन सिंह नेगी ने बताया कि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है

कहा कि वन विभाग की ओर से घायलों को मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है तो वही आवश्यकतानुसार गांव में वन कर्मियों द्वारा सुरक्षा के लिहाज से गस्त भी लगाई जाएगी।