cm धामी ने सौगातों से भर दी थराली की थाली

cm धामी ने सौगातों से भर दी थराली की थाली

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -मोहन गिरी

स्थान -थराली

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूं ही धाकड़ धामी नहीं कहा जाता है। अवाम का सम्मान कैसे किया जाता है ये बड़े ही धाकड़ अंदाज में मुख्यमंत्री धामी बता गए। साथ ही थराली विधानसभा में आकर करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी देकर गए। मंगलवार को शहीद भवानी दत्त जोशी स्मृति मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर जाकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। 2022 के आम चुनाव में पुराने मिथक को तोड़कर दोबारा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने और थराली से भाजपा को रिकॉर्ड मतो से जीत दिलाने के लिए अवाम और आम मतदाता का शुक्रिया भी अदा किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चुनाव से पहले वे बीजेपी के लिए वोट जुटाने थराली आये थे और कुछ वादे उन्होंने थराली की जनता से किये थे

और वादे के मुताबिक थराली से बीजेपी विधायक द्वारा 17 बिंदुओ के मांग पत्र पर मुहर लगाकर उसे अमलीजामा भी पहनाया।2022 के चुनाव में बीजेपी ने पुष्कर धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और थराली सीट पर बीजेपी ने सिटिंग विधायक का टिकट काट भूपालराम टम्टा को प्रत्याशी बनाया ,पुष्कर धामी बतौर मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में आये और वोट की अपील की नतीजन थराली विधानसभा सीट पर रिकार्ड 8 हजार वोट के अंतर से बीजेपी प्रत्याशी भूपालराम टम्टा ने कांग्रेस के जीतराम को हरा दिया तो भला इस रिकॉर्ड जीत का सेहरा थराली के आम मतदाता के सिर कैसे न सजता ,चुनाव जीतने और सरकार बनाने के बाद पहली बार थराली पहुंचे cm भी शायद ठान कर आये थे कि थराली की जनता को जीत का तोहफा देना है और आते ही cm धामी ने सौगातों की बौछार कर दीमुख्यमंत्री धामी ने थराली विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रो के अलग अलग विभागों के कई निर्माण कार्यो की कुल 16 करोड़ से ऊपर की लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया वहीं थराली विधायक भूपालराम टम्टा द्वारा सौंपे गए 17 बिन्दुओं के मांग पत्र पर भी घोषणाओं की झड़ी लगा दी। इससे स्थानीय विधायक की सियासी पकड़ का अंदाजा लोगों को लग गया।

ये सौगातें देकर गए सीएम धामी

1-शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में लगने वाला मेला राजकीय मेला घोषित।
2-थराली को उपजिला अस्पताल और अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन की घोषणा।
3-कुलसारी में बाढ़ सुरक्षा और 4-नंदप्रयाग में पार्किंग की घोषणा।
5-देवाल और नारायणबगड़ को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
6-विधायक भूपालराम टम्टा द्वारा सौपे गए मांगपत्र के सभी 17 बिन्दुओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने की बात भी मंच से कही।मुख्यमंत्री धामी की इन घोषणाओ से उत्साहित थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुये कहा कि ये उनके लिए गौरव की बात है कि उनकी विधानसभा में आकर मुख्यमंत्री धामी ने उनके मांगपत्र के 17 बिन्दुओं पर घोषणा की है जिससे थराली की जनता को बड़ा लाभ मिलने वाला है