
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -बारगढ़

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद फिर से रेल हादसे की खबर सामने आई है। यहां बारगढ़ जिले में एक मालगाड़ी की पांच बोगी पटरी से उतर गई है। इस हादसे के बाद पूर्वी तटीय रेलवे ने बयान जारी किया हैमिली जानकारी के अनुसार, अंबावोना प्रखंड अंतर्गत बरगढ़ रोड रेलवे स्टेशन से डूंगरी चूना पत्थर खदान जाने वाली रेल पर मेढ़ापाली के पास सोमवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई I बताया जा रहा है


कि पहिया टूट गया था जिस कारण हादसा हुआ । हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।रेलवे ने जारी किया बयानवहीं हादसे को लेकर पूर्वी तटीय रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित किए जा रहे मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरे हैं। यह हादसा फैक्ट्री परिसर के भीतर हुआ है।

इस घटना में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। रेलवे ने कहा है कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां सारा इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक आदि सभी कुछ निजी कंपनी द्वारा ही मेंटेन किया जाता है


