
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – लालकुआ

लालकुआं। लंबे समय से नगर में निवास करने वाले रेलवे स्टेशन के विद्युत विभाग में विभाग में तकनीशियन के पद पर तैनात रमन सिंह मीणा की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया उक्त कर्मचारी की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। विदित रहे कि लालकुआं रेलवे कालोनी निवासी 53 बर्षीय रमन सिंह मीना रेलवे स्टेशन के विद्युत विभाग में तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे, आज दोपहर करीब 12 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन स्थित पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान उनके अचानक सीने में तेज दर्द उठा,


जिसके बाद वह बेहोश हो गए, हड़बड़ाएं मौजूद कर्मचारी उन्हें स्थानीय रेलवे अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में प्राथमिक उपचार ना मिलने के कारण उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां रमन सिंह मीना को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों का चिकित्सकों का कहना था कि रमन सिंह की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है, फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को शव सौंप दिया है,

मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सहित एक पुत्री और तीन पुत्र हैं जो कि देर शाम अपने पैतृक गांव से लालकुआं पहुंच गए हैं


