तीन ट्रेनों की जबरदस्त भिड़ंत हादसे में 288 लोगों की मौत मौके पर पहुंचे रेल मंत्री,मुआवज़े की घोषणा,राहत-बचाव कार्य जारी- 

तीन ट्रेनों की जबरदस्त भिड़ंत हादसे में 288 लोगों की मौत मौके पर पहुंचे रेल मंत्री,मुआवज़े की घोषणा,राहत-बचाव कार्य जारी- 

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -उड़ीसा

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर पहुंचे.
इस दौरान वैष्णव ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया.हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस के सात कोच पलट गए, चार कोच रेल बाउंड्री के बाहर चले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त कियारेलवे विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि इस दुर्घटना के बाद पश्चिम बंगाल से दक्षिण भारत की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।

भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में 115 एंबुलेंस, 50 बसें, 45 सचल स्वास्थ्य इकाई के साथ ही 1200 कर्मचारियों को लगाया गयाविश्वनीय सूत्रों के हवाले से ओडिशा के बालासोर से बड़े ट्रेन हादसे की खबर मिल रही है जानकारी के मुताबिक ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को बेहद दुःखद ट्रेन हादसा हो गयायहां, बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हुई है और 1000से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।